शुभमन गिल के साथ फिर हुआ ‘अशुभ’ खेल, रिकॉर्ड सूची में दर्ज होने की कगार पर

नई दिल्ली 
शुभमन गिल के नाम में शुभ शब्द है, लेकिन भारत के नए टेस्ट कप्तान की किस्मत शायद रूठी हुई है। टॉस के मामले में उनके साथ अशुभ ही अशुभ हो रहा है। वे अब तक टेस्ट कप्तान के तौर पर एक भी मैच में टॉस नहीं जीत पाए हैं। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वे दो टेस्ट इस दौरान जीते हैं, लेकिन टॉस एक बार भी नहीं जीते हैं। लगातार छठे टेस्ट मैच में उन्होंने टॉस गंवाया है। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा नहीं था, जब वे शॉर्ट फॉर्मेट में थोड़े समय के लिए कप्तान बने थे तो पांच में से 4 मैचों में टॉस उन्होंने जीता था।
 
दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल को इंग्लैंड के दौरे से पहले टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था। उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में कप्तानी की और लगातार पांच मैचों में टॉस हारे। हालांकि, उन 5 मैचों में से दो टेस्ट उन्होंने जीते और एक मैच ड्रॉ कराया और दो टेस्ट गंवाए। ऐसे में कहा जा रहा था कि घरेलू सरजमीं पर शुभमन गिल की किस्मत सिक्के के साथ बदल सकती है, लेकिन अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ जब वे पहले टेस्ट मैच में टॉस के लिए उतरे तो फिर से मायूस नजर आए, क्योंकि वे लगातार छठा टॉस हार गई थी।

सिक्के के साथ हो रही इस आंख-मिचौली के बीच भारतीय कप्तान के नाम अब शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो सकता है, क्योंकि वे तीसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले 6 टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान टॉस गंवाया है। वे न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम की बराबरी कर चुके हैं, जबकि न्यूजीलैंड के ही बेवन कॉन्गडॉन ने 7 टेस्ट मैचों में टॉस गंवाया था, जो आज तक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके करीब शुभमन गिल पहुंच गए हैं। अगले मैच में अगर वे टॉस हारे तो यह शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड की बराबरी होगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति