अपनी पसंद की UPI ID कैसे करें क्रिएट? Paytm पर ऐसे करें सेटअप

नई ​​दिल्ली

Paytm ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर सुविधा पेश की है। यह फीचर उन्हें अपनी पसंद की UPI ID बनाने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स अपनी पसंद की यूपीआई आईडी बना पाएंगे, जो उन्हें आसानी से याद भी रहेगी। पेटीएम के बाद अब गूगल पे और फोन पे भी यह सुविधा लाने पर काम कर रहा है। इस सुविधा का उद्देश्य प्राइवेसी को और भी मजबूत करना है। इससे वे लेनदेन करते समय अपना फोन नंबर या ईमेल ID छिपा सकते हैं। अगर आप भी अपने पसंद की यूपीआई आईडी बनाना चाहते हैं को नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं।

गूगल पे में भी मिल रही सुविधा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Pay भी Paytm की तरह अपने यूजर्स को यूपीआई आईडी बदलने की सुविधा दे रहा है। हालांकि, अभी तक मुझे अपने ऐप में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं मिल रही है।

यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत करता है यह फीचर
इस महीने की शुरुआत में इस सुविधा को शुरू करते समय Paytm ने बताया था कि कस्टम ID का उपयोग करने से यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी।यह एक अनोखी डिजिटल पहचान भी बनाती है। Paytm ने इसे सुरक्षित बताते हुए कहा कि इससे उत्पीड़न और पीछा करने जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है। यह सुविधा डिजिटल लेनदेन को और भी सुरक्षित बनाती है।

इन बैंक्स के साथ मिलता है सपोर्ट
शुरुआत में यह सुविधा केवल Yes Bank और Axis Bank के साथ काम कर रही थी। लेकिन, अब HDFC Bank और SBI के जरिए भी ID बदली जा सकती है।

नहीं दिखेगा आपको फोन नंबर और ईमेल आईडी
अगर कोई Paytm यूजर अपनी ID बदलता है तो उसका फोन नंबर या ईमेल ID बदल जाता है। इसकी जगह कस्टम अल्फान्यूमेरिक टेक्स्ट आता है। इसके बाद "@pt(बैंक का नाम)" लिखा होता है। यह नई ID यूजर्स की पहचान को गोपनीय रखती है।

कैसे बनाएं कस्टम यूपीआई आईडी?
    Paytm से कस्टम यूपीआई आईडी बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में पेटीएम ऐप खोलनी होगी।
    उसके बाद लेफ्ट साइड में आ रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
    इसेक बाद UPI and Payment Setting में जाएं और फिर “Try Personalised UPI ID” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
    अब एक शीट खुलकर आएगी। आप यहां पर अपनी पसंद की आईडी डाल सकते हैं या फिर लिस्ट में आ रही कोई भी आईडी सिलेक्ट कर सकते हैं।
    फिर Confirm पर क्लिक कर दें। इस तरह आसानी से आईडी बदल जाएगी।
    उम्मीद है कि जल्द ही यह ऑप्शन फोनपे और गूगल पे में भी मिलने लगेगा।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति