क्रिकेट का कमाल: केएल राहुल ने ठोका करियर का 11वां टेस्ट शतक, भारत की उम्मीदें बरकरार

नई दिल्ली 
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के शानदार फॉर्म को वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज में बरकरार रखते हुए केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले उन्होंने अपना शतक पूरा किया। हालांकि लंच के बाद जब खेल शुरू हुआ तब वह पहले ही ओवर में बिना कोई रन और जोड़े आउट हो गए। यह उनके करियर का 11वां टेस्ट शतक है। दिलचस्प बात ये है कि यह घरेलू सरजमीं पर उनके करियर का महज दूसरा टेस्ट शतक है जो 9 साल बाद आया है।
 
केएल राहुल की जबरदस्त पारी की बदौलत भारत ने दूसरे दिन लंच तक 3 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। लंच तक पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज पर उसकी बढ़त 56 रन की हो चुकी थी। दूसरे दिन के पहले सत्र तक केएल राहुल 100 रन और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। उसके बाद दूसरे सत्र के पहले ही ओवर में केएल अपना विकेट गंवा बैठे।

इससे पहले शुक्रवार सुबह भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन से आगे अपनी पारी शुरू की। तब केएल राहुल 53 और कप्तान शुभमन गिल 18 रन पर थे। दूसरे दिन पहले सत्र में भारत को कप्तान गिल के तौर पर बहुत बड़ा झटका लगा। वह 100 गेंद में 50 रन बनाकर रोस्टन चेज का शिकार बने। उसके बाद ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए आए। केएल राहुल और जुरेल ने ये सुनिश्चित किया कि लंच तक भारत को कोई और झटका न लगे। लंच से 2 ओवर पहले केएल राहुल ने 190 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी 11वीं सेंचुरी है। इस दौरान उन्होंने 12 चौके जड़े।

केएल राहुल का घरेलू सरजमीं पर यह महज दूसरा टेस्ट शतक है जो करीब 9 साल बाद आया है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेपक में टेस्ट शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने 199 रन की पारी खेली थी। खास बात ये है कि उस वक्त टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों में उनके अलावा सिर्फ उपकप्तान रविंद्र जडेजा ही हैं जो अभी प्लेइंग इलेवन में हैं।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति