जिम्बाब्वे और नामीबिया की धमाकेदार एंट्री, T20 WC 2026 के लिए 17 टीमें कन्फर्म

नई दिल्ली

नामीबिया और जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इन दोनों ने हरारे में आयोजित अफ्रीका रीजन क्वालिफायर के फाइनल में जगह बनाकर ये उपलब्धि हासिल की. टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी-मार्च के महीने में खेला जाना है. इस मेगा टूर्नामेंट के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान होना अभी बाकी है.

नामीबिया ने पहले सेमीफाइनल में तंजानिया को 63 रनों से हराकर लगातार चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप का टिकट कटाया. नामीबिया का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 41 रन था, लेकिन कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (55 रन) और जेजे स्मिट (61)* के बीच हुई 88 रनों की साझेदारी ने नामीबिया को 174/6 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. स्मिट ने इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3 विकेट झटके, जिसके चलते तंजानिया की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 111 रन ही बना सकी.

उधर जिम्बाब्वे ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप मिस किया था, लेकिन इस बार शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप का टिकट पाया. जिम्बाब्वे ने दूसरे सेमीफाइनल में केन्या को सात विकेट से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पक्का किया. केन्या के कप्तान धीरेन गोंदारिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन ये निर्णय गलत साबित हुआ.

ब्रायन बेनेट की तूफानी बैटिंग
केन्या की टीम 20 ओवर में 6 विकेट
पर 123 रन ही बना सकी. राकेप पटेल (65 रन) ही शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे, जवाब में जिम्बाब्वे ने 5 ओवर बाकी रहते ही टारगेट हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तूफानी बैटिंग करते हुए 25 बॉल पर 51 रन बनाए.

नामीबिया और जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली क्रमश: 16वीं एवं 17वीं टीम हैं. टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें भाग लेने वाली हैं. यानी अब 3 स्पॉट ही बाकी हैं. इसका फैसला 8 से 17 अक्टूबर तक अल अमेरात में होने वाले ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर के जरिए होगा. इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में 9 टीम्स भाग लेने जा रही हैं. इनमें पापुआ न्यू गिनी, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, नेपाल, जापान, ओमान, समोआ, कतर और कुवैत के नाम शामिल हैं.

जिम्बाब्वे और नामीबिया के अलावा भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड ,कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली टी20 वर्ल्ड कप के लिए एंट्री पा चुके हैं.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति