राज्य स्तरीय शतरंज का संग्राम जशपुर में, खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी रणनीति

रायपुर
छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक जशपुर के कम्यूनिटी हॉल में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के स्थापना की रजत जयंती महोत्सव के तहत जिला शतरंज संघ जशपुर द्वारा आयोजित की जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 2 लाख 51 हजार रुपये से अधिक का नकद पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफी वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक सदस्यों एफए हर्ष शर्मा और एसएनए अनिल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे होगा और इसका समापन 13 अक्टूबर को शाम 4 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए पांच प्रमुख वर्ग होंगे, जिनमें अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 के साथ-साथ वरिष्ठ खिलाड़ी और दिव्यांग प्रतिभागी भी शामिल हैं। इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ जशपुर निवासी खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ सरगुजा डिवीजन खिलाड़ी के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी।

प्रवेश शुल्क और पंजीकरण प्रक्रिया
जशपुर जिले के प्रतिभागियों के लिए प्रवेश शुल्क मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य जिलों के खिलाड़ियों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है। सभी प्रतिभागियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य चैस एसोसिएशन का वार्षिक पंजीकरण अनिवार्य है, जिसमें जशपुर के लिए 75 रुपये और अन्य जिलों के लिए 150 रुपये शुल्क लगेगा।पहले 50 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ियों को नि:शुल्क डॉर्मेट्री आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, प्रतियोगिता स्थल पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन रियायती दरों पर मिलेगा। इच्छुक प्रतिभागी सशुल्क होटल में भी कम दामों पर ठहर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने या अन्य जानकारी के लिए: 7828697878, 8770453053, 8770491200 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति