श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, करौली माता दर्शन यात्रा में 2 की मौत

मुरैना

रामपुर थाना क्षेत्र के बामसोली गांव में रविवार की दोपहर तीन बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, वहीं 18 सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने वाहनों से सबलगढ़ अस्पताल भिजवाया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी का सबलगढ़ में इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई, जहां इस ट्रॉली को बैहको लोडर मशीन से सीधा कराया गया।

संतुलन बिगड़ा और ट्रॉली पलटी
जानकारी के मुताबिक रामपुरकलां गांव से लगभग 20 से 25 लोग संदीप धाकड़ के ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर शनिवार को करौली राजस्थान स्थित कैलादेवी के दर्शन करने के लिए गए थे। रविवार की दोपहर सभी इसी ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस रामपुर आ रहे थे। रामपुर गांव से ठीक पहले बामसोली गांव में अचानक ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली पलटते चीख पुकार मच गई। चूंकि हादसा बामसोली गांव में हुआ तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और जल्द ही बचाव कार्य चालू कर दिया गया।

इस बीच तुलसी पत्नी संदीप धाकड़ उम्र 28 साल व संजना पुत्री महेंद्र धाकड़ उम्र 11 साल की मौके पर मौत हो चुकी थी, वहीं 18 महिला पुरुष व बच्चे घायल अवस्था में थे। ग्रामीणों ने इन घायलों को अपने निजी वाहनों से सबलगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इस बीच गंभीर घायल उर्मिला जादौन पत्नी भगवान सिंह जादौन उम्र 55 साल व नीतू धाकड़ पत्नी रामलखन धाकड़ उम्र 35 साल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायल व मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

इन घायलों को सबलगढ़ अस्पताल में चल रहा इलाज
जिन घायलों का सबलगढ़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा है उनमें प्रीति उम्र 17 निवासी बराकलां, अंजली उम्र 15 निवासी बराकलां, मिथलेश निवासी बस्तौली सहित रामपुरकलां गांव के सावित्री उम्र 60 साल, लक्ष्मीनारायण उम्र 45 साल, ममता उम्र 40 साल, महेंद्र उम्र 34 साल, सोनम उम्र 14 साल, ज्योति उम्र 30 साल, मंजू 35 साल, राजेंद्र उम्र 35 साल, जगदीश उम्र 43 साल, पंकज उम्र नौ माह, शिवानी उम्र 24 साल व कमलेश 45 साल के नाम शामिल है।

रिटायर चिकित्सक भी पहुंचे उपचार करने
रामपुर क्षेत्र में बड़े सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बीएमओ डॉ. राजेश ने पूरे मेडिकल स्टाफ को अस्पताल बुला लिया। इसी बीच सिविल अस्पताल सबलगढ़ से ही रिटायर हुए डा. एमपी गुप्ता को हादसे का पता चला तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद घायलों का इलाज करना शुरू किया। डा. एमपी गुप्ता कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल से रिटायर हुए हैं। उनका कहना था कि अस्पताल में डाक्टरों की कमी न हो और घायलों को समुचित इलाज मिले, इसकी वजह से वह भी इस काम में जुट गए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति