बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, बोलीं- सभी भारतीय मेरे भाई-बहन

मुंबई,

 देश के कई हिस्सों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और अब फिल्मी सितारे प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने एक खास पहल शुरू की है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने इस अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मैंने और हुसैन जी ने मिलकर एक विशेष कैंपेन शुरू किया है। हमारा उद्देश्य उन सभी राज्यों के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना है, जहां बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। मैं खुद जम्मू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गई थी, जबकि हुसैन जी महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।”

उन्होंने आगे बताया, “हमारा लक्ष्य बाढ़ पीड़ितों को उनकी जरूरत का सामान मुहैया कराना है। इस कैंपेन के तहत हम टेंट, घर बनाने में मदद, बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराएंगे। हम चाहते हैं कि प्रभावित लोग अपनी जिंदगी को फिर से शुरू कर सकें।”

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने वीडियो के कैप्शन में एक भावुक संदेश लिखा, “भारत मेरा देश है और सभी भारतीय मेरे भाई-बहन हैं। अगर हम वाकई ऐसा मानते हैं तो आइए मिलकर उन लोगों की मदद करें जो बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे हैं।”

भूमि की इस पहल को उनके प्रशंसकों और आम लोगों से खूब समर्थन मिल रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की हालिया रिलीज नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द रॉयल्स’ थी, जिसमें वह इशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर प्रीमियम वॉटर ब्रांड बैकबे लॉन्च किया है, जो एक बिजनेस वेंचर है।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति