शॉकिंग मैसेज: रिंकू सिंह पर अंडरवर्ल्ड का खतरा, मांगी भारी रकम

अलीगढ़ 
यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी देने का मामला सामने आया है। उनकी प्रमोशनल टीम को मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। प्रकरण छह माह पुराना है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए इसका खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार ये धमकी ‘डी कंपनी’ यानी मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम गैंग ने दी थी। इधर, अलीगढ़ पुलिस ने भी रिंकू के परिवार से संपर्क किया। उनसे बात की गईं हैं। लेकिन, उन्होंने स्थानीय स्तर पर न तो कोई सुरक्षा मांगी है और न ही कोई शिकायत है। फिर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को फरवरी से अप्रैल के बीच तीन धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। टीम ने वेस्टइंडीज से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद दिलशाद व मोहम्मद नवेद हैं। इन्होंने पूछताछ में ये बात कबूली है। बता दें कि रिंकू सिंह इन दिनों कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के शिविर में भाग ले रहे हैं। इस खुलासे के बाद अलीगढ़ पुलिस ने यहां ओजोन सिटी में रह रहे रिंकू के परिवार से संपर्क किया।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि रिंकू सिंह या उनके परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से की गई है। रिंकू के परिवार से बात की गई हैं। उन्होंने अभी तक कोई सुरक्षा की मांग भी नहीं की है। अगर वे सुरक्षा मागेंगे तो उपलब्ध कराई जाएगी। फिर भी पुलिस ऐहतियातन सतर्क दृष्टि बनाए हुए है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति