श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी ने ज़ुबिन गर्ग को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, इंडियन आइडल 16 के मंच पर

मुंबई,

 श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल 16 के मंच पर ज़ुबिन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। इंडियन आइडल सीज़न 16 के मंच पर इस शो के जज श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी ने दिवंगत पार्श्वगायक ज़ुबिन गर्ग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। यह पल और भी खास बन गया क्योंकि प्रदर्शन करने वाली कंटेस्टेंट ज़ुबिन गर्ग का गृह राज्य असम से थी।

आसामी, हिंदी और बांग्ला संगीत में अपनी मधुर आवाज़ और चार्टबस्टर गीतों के लिए प्रसिद्ध ज़ुबिन गर्ग ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और जुनून से पीढ़ियों के गायकों को प्रेरित किया है। मंच पर दी गई श्रद्धांजलि तब और खास बन गई जब कंटेस्टेंट ने श्रेया, बादशाह और विशाल के साथ मिलकर ज़ुबिन गर्ग के एक प्रतिष्ठित गीत पर प्रस्तुति दी, जिसके बाद “मन बावरा” जैसे भावनात्मक गीत का प्रदर्शन हुआ। इस परफ़ॉर्मेंस ने न केवल ज़ुबिन के संगीत की महानता को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि उनके गीत आज भी देशभर के श्रोताओं के दिलों में कितनी गहराई से बसे हुए हैं।

विशाल ददलानी ने कहा, “यह वाकई अद्भुत है।असम सबसे संगीतमय स्थानों में से एक है। ज़ुबिन वहीं पैदा हुए और पले-बढ़े, और वे वहां के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। एक असमिया के रूप में ज़ुबिन को खोना बहुत बड़ी बात है, लेकिन ज़ुबिन अपने समय के सबसे महान गायकों में से एक थे। ज़ुबिन हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।” इंडियन आइडल सीज़न 16 का प्रीमियर 18 अक्टूबर को होगा। यह शो हर शनिवार और रविवार रात आठ बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति