ऋतिक रोशन करेंगे डिजिटल डेब्यू? ‘स्टॉर्म’ के लिए प्राइम वीडियो से मिलाया हाथ

मुंबई

प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली ओरिजिनल ड्रामा सीरीज ‘स्टॉर्म’ की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट के साथ सुपरस्टार ऋतिक रोशन  और उनकी कंपनी HRX फिल्म्स (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस का हिस्सा) का एक नया और रोमांचक कोलैबोरेशन शुरू हुआ है. इस सीरीज को अजीतपाल सिंह ने बनाया और डायरेक्ट किया है, जिसकी दिलचस्प कहानी अजीतपाल सिंह, फ्रांस्वा लुनेल और स्वाति दास ने लिखी है. आने वाली इस सीरीज़ को ऋतिक रोशन और ईशान रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं.

बता दें कि यह ऋतिक रोशन  के लिए स्ट्रीमिंग की दुनिया में पहला कदम होगा. ‘स्टॉर्म’ में पार्वती थिरुवोथु, आलया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा और सबा आजाद जैसी शानदार कलाकारों की टीम नजर आएगी. इसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है. ये एक रोमांचक थ्रिलर ड्रामा है, जिसकी कहानी मुंबई की बैकड्रॉप पर आधारित है.

प्राइम वीडियो के वाइस प्रेसिडेंट, APAC और MENA गौरव गांधी ने कहा, “प्राइम वीडियो में हमारा मकसद हमेशा अच्छे कलाकारों और क्रिएटिव लोगों को मौका देना है, चाहे वो कैमरे के आगे हों या पीछे. हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं जो दुनिया भर के लोगों को पसंद आएं. ऋतिक रोशन भारतीय फिल्मों के सबसे टैलेंटेड और रचनात्मक स्टार्स में से एक हैं. उनके और HRX Films के साथ हमारा यह साथ काम करना हमारे लिए बहुत खास है. ‘स्टॉर्म’ सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि एक नए और रोमांचक सफर की शुरुआत है, जिससे आगे और भी बेहतरीन प्रोजेक्ट्स आएंगे. इस सीरीज को बनाते समय हमें बहुत अच्छा अनुभव मिला. ऋतिक की खास सोच और ईशान रोशन की जोश और मेहनत ने कहानी को और बेहतर बना दिया. ‘स्टॉर्म’  में दमदार महिला किरदार और दिलचस्प कहानी है, जो हमें यकीन है कि दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी.”

एक्टर ऋतिक रोशन ने कहा, “‘स्टॉर्म’ ने मुझे ओटीटी की दुनिया में बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत करने का एक शानदार मौका दिया. साथ ही प्राइम वीडियो, जो बेहतरीन कहानियाँ दर्शकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है, मेरे लिए पहली पसंद रहा. ‘स्टॉर्म’ की तरफ मुझे जिस चीज ने खींचा, वह अजीतपाल द्वारा बनाई गई दिलचस्प और सच्चाई से भरी दुनिया है. कहानी गहरी, दमदार और यादगार किरदारों से भरी हुई है, जिन्हें बेहद टैलेंटेड कलाकार निभाने वाले हैं. इस सीरीज में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों को जोड़ने की ताकत है. मैं बेहद उत्साहित हूं कि लोग प्राइम वीडियो पर इसकी शानदार कहानी को देखेंगे.”

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति