प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल में 10 नवीन वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्षों का किया शुभारंभ

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल में 10 नवीन वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्षों का किया शुभारंभ

वीडियो कॉन्फ्रेंस से बंदियों की पेशी समय पर होने से प्रकरण निराकरण में लगेगा कम समय
 छतरपुर

     सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला न्यायालय एवं जेल के मध्य जेल में परिरुद्ध बंदियों की पेशी वीडियो कान्फ्रेंसिग से कराए जाने के लिए जिला जेल छतरपुर में 10 नवीन वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्षों का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्दर सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। जेल में नवीन व्ही.सी. कक्षों के प्रारंभ होने से बंदियों की पेशी नियमित एवं समय पर होने से प्रकरण निराकरण कम समय में किया जा सकेगा एवं न्यायालय से बंदियों की पेशी हेतु पुलिस गार्ड पर निर्भरता कम होगी।

 जिससे पेशी में होने वाली देरी को कम किया जा सकेगा। इन व्ही.सी कक्षों के प्रारंभ हो जाने से बंदियों के अपने प्रकरण की नियमित सुनवायी में आनलाईन के माध्यम से न्यायालय से जोड़ा जा सकेगा। पेशी नियमित होने में बंदियों के प्रकरण निराकरण में तेजी आएगी एवं जेल में हो रही ओव्हर क्राउंडिंग की समस्या को कम किया जा सकेगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जेल का भ्रमण किया गया। जिसमें साफ-सफाई एवं बंदियों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

 उक्त कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजेश कुमार देवलिया, रजिस्ट्रार एवं न्यायाधीश अरविंद गुर्जर, न्यायाधीश संघशिखा वंशकार, हिमांशू गुप्ता, आकांक्षा गर्ग, संतोष कुशवाहा, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वि.प्र. सोलंकी, जिला विधिक सेवा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार चढ़ार, प्रभारी जेल अधीक्षक दिलीप सिंह, सहायक जेल अधीक्षक मनीष त्यागी एवं समस्त जेल स्टाफ एवं बंदी गण उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति