असमय ठंड ने दी आहट: क्यों गिर रहा है पारा अक्तूबर में ही?

जयपुर

राजस्थान में इस बार पिछले साल के मुकाबले सर्दी जल्दी पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश में अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में बारिश और उसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सीकर, झुंझुनूं, दौसा और अजमेर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, जिससे सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ गया है।

सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि झुंझुनूं में 17.1, दौसा में 16.4, अजमेर में 16, और भीलवाड़ा में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में 19.4, अलवर में 18.4, कोटा में 20.1, चित्तौड़गढ़ में 18.3, प्रतापगढ़ में 18.1 और करौली में 18.9 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समय धूप खिली रहने से हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट
बीते 24 घंटों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सीकर में दिन का तापमान 29.5 डिग्री, झुंझुनूं में 29.2, अजमेर में 30.2, जयपुर में 31, अलवर में 30, और भीलवाड़ा में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में सबसे अधिक 35.4 डिग्री और जैसलमेर में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा:

    कोटा: 30.9

    चित्तौड़गढ़: 32.3

    जोधपुर: 32.7

    बीकानेर: 32.4

    श्रीगंगानगर: 32.5

    नागौर: 31.5

    जालौर: 33.5

    पाली: 29.6

    करौली और दौसा: 30.4

    प्रतापगढ़: 30.1

    सिरोही: 31.4

    फतेहपुर: 30.7

    लूणकरणसर: 31.8

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अक्टूबर के मध्य तक प्रदेश में वर्षा की कोई संभावना नहीं है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, और केवल हल्की सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति