ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिखाई ताकत, बिहार की कई सीटों पर उतरेगी मैदान में

पटना 
बिहार चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर शनिवार को पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी जिन सीटों पर पार्टी लड़ेगी उसकी प्रथम सूची की है। जिसमें 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों का ऐलान किया है।

पहली लिस्ट देखे-
जिला किशनगंज: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन और किशनगंज विधानसभा
जिला पूर्णिया: अमौर, बायसी और क़स्बा विधानसभा
जिला कटिहार: बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कदवा विधानसभा
जिला अररिया: जोकीहाट और अररिया विधानसभा
जिला गया: शेरघाटी और बेला विधानसभा
जिला मोतिहारी: ढाका और नरकटिया विधानसभा
जिला नवादा: नवादा शहर विधानसभा
जिला जमुई: सिकंदरा विधानसभा
जिला भागलपुर: भागलपुर और नाथनगर विधानसभा
जिला सिवान: सिवान विधानसभा
जिला दरभंगा: जाले, केवटी, दरभंगा ग्रामीण और गौरा बौराम विधानसभा
जिला समस्तीपुर: कल्याणपुर विधानसभा
जिला सीतामढ़ी: बाजपट्टी विधानसभा
जिला मधुबनी: बिस्फी विधानसभा
जिला वैशाली: महुआ विधानसभा
जिला गोपालगंज: गोपालगंज विधानसभा

आपको बात दें पिछली बार 2020 के चुनाव में ओवैसी की पार्टी उपेंद्र कुशवाहा के थर्ड फ्रंट के बैनर तले 20 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें मायावती की बीएसपी भी शामिल थी। एआईएमआआईएम के 5 विधायक जीते थे। जिसमें खुद अमौर से अख्तरूल ईमान भी शामिल हैं। लेकिन इस बार लग रहा है कि ओवैसी की पार्टी सीमांचल के अलावा मिथिलांचल, मगध और शाहबाद के इलाकों में भी दांव लगा रही है।

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा कि महागठबंधन में शामिल नहीं होने के चलते हम लोगों को थर्ड फ्रंट (तीसरा मोर्चा ) बनाना पड़ रहा है। जिसका जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। तीसरे मोर्चे में कौन-कौन से दल होंगे। इसकी भी जानकारी आपको दे दी जाएगी। हमारी कई दलों के नेताओं के साथ बातचीत जारी है।

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति