सर्दी ने जताई दस्तक: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में मौसम हुआ बहुत ठंडा

भोपाल
दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के सुदूर पूर्व-दक्षिण जिलों से भी वापस लौट रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में बादल छंटते ही ठंड ने धावा बोल दिया है। शनिवार को राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह मैदानी क्षेत्र में देश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यह हिमाचल, मेघालय, सिक्किम के कुछ शहरों से भी ठंडा था। इंदौर में 15 डिग्री और धार में 15.6 डिग्री न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी कम रहे।

प्रदेश के 22 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है। शनिवार को खजुराहो में सबसे अधिक गर्मी (33.4 डिग्री) रिकार्ड हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मध्य प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून वापस जा चुका है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। वहां से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि दो-तीन दिन में मध्य प्रदेश के पूरे रीवा, शहडोल संभाग एवं जबलपुर संभाग के शेष क्षेत्रों से भी मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वर्तमान में चक्रवाती तूफान शक्ति का अवशेष कम दबाव के क्षेत्र के रूप में पश्चिम-मध्य अरब सागर पर बना हुआ है।

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। वातावरण से नमी कम होने के कारण बादल भी छंट गए हैं। आसमान साफ रहने के साथ ही उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में हल्की ठंडक बढ़ गई है। तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। इस दौरान रात के तापमान में कुछ और भी गिरावट हो सकती है।

यहां समझिए कितना ठंडा था राजगढ़
    राजगढ़ – 13.5
    सुंदरनगर (हिमाचल) – 13.9
    यारकोड (तमिल नाडू) – 14
    नाहन (हिमाचल) – 14.3
    शिलांग (मेघालय) – 14.5
    पेक्योंगे (सिक्किम) – 14.9
    इंदौर – 15
    धार – 15.6
    मंडी (हिमाचल) – 15.6
    कानपुर (उत्तर प्रदेश) – 16

(स्रोत – मौसम विज्ञान विभाग, आंकड़े डिग्री सेल्सियस में।)

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति