फेसबुक नोटिफिकेशन्स को बंद करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर आप फोटो, वीडियो, चैटिंग या देश-दुनिया से जुड़े सभी अपडेट आसानी से चेक कर सकते हैं। फेसबुक पर आने वाले नोटिफिकशन में बर्थडे का नोटिफिकेशन काफी खास होता है जिसकी मदद से आप किसी अपने को समय पर बर्थडे विश कर पाते हैं। लेकिन इसके अलावा फेसबुक पर आने वाले लाइव इवेंट या अन्य कोई नोटिफिकेशन आपको डिस्टर्ब या परेशान कर सकते हैं। ऐसे में परेशान होने की बजाय आप चाहें तो उन अनचाहे नोटिफिकेशन्स से मिनटों में ही छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताए कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होंगे। इन आसान टिप्स की मदद से आप अनचाहे नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं।

स्टेप 1. अनचाहे नोटिफिकेशन को बंद करने के लिए सबसे पहले अपने लैपटॉप या मोबाइल में फेसबुक ऐप ओपन करें।

स्टेप 2. फेसबुक ओपन करने के बाद वहां साइड में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें। जिसके बाद आपके सामने एक विंडो ओपन होगी जिसमें स्क्रॉल करने के बाद सबसे नीचे सेटिंग्स एंड प्राइवेसी का ऑप्शन दिया गया है। उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3. सेटिंग्स एंड प्राइवेसी ऑप्शन में दिए गए सेटिंग्स सेक्शन पर क्लिक करें। जहां आपको नोटिफिकेशनस सेटिंग्स का विकल्प नजर आएगा।

स्टेप 4. नोटिफिकेशनस सेटिंग्स में तीन ऑप्शन दिए गए हैं। जिसमें मैनेज पुश नोटिफिकेशनस, व्हाट नोटिफिकेशनस यू रिसीव और वेयर यू रिसीव नोटिफिकेशनस शामिल हैं।

स्टेप 5. इनमें से आप जो भी नोटिफिकेशन बंद करना चाहते हैं उस विकल्प पर क्लिक करें और उसे ऑफ कर दें। आपको यहां सभी नोटिफिकेशन्स को एक साथ बंद करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा आप चाहें तो इवेंट, बर्थडे, फ्रेंड रिक्वेस्ट, कमेंट, वीडियो आदि से जुड़े नोटिफिकेशन्स को भी बंद कर सकते हैं।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति