राजकुमार राव को ‘श्रीकांत’ के लिए मिला क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड, शाहरुख की तारीफ को बताया ‘जादुई’

मुंबई,

 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में राजकुमार राव ने फिल्म ‘श्रीकांत’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर (मेल) का खिताब जीता। अहमदाबाद के ईकेए अरेना में शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल की मेजबानी में हुए इस समारोह में राजकुमार ने अवॉर्ड लेते समय शाहरुख खान की तारीफ को ‘जादुई’ बताया, जिनकी प्रेरणा और सराहना ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इसका एक वीडियो राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “’श्रीकांत’ के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतना मेरे लिए गर्व का पल है। इस फिल्म में मैंने दिल और आत्मा झोंक दी, और जब शाहरुख खान जैसे दिग्गज मेरे काम की तारीफ करते हैं, तो यह अनुभव जादुई हो जाता है। शुक्रिया, सर! श्रीकांत बोल्ला, जिनकी प्रेरक जिंदगी ने हमें उनकी कहानी दर्शकों तक पहुंचाने का हौसला दिया, उन्हें मेरा दिली शुक्रिया। मेरी पत्नी पत्रलेखा को भी धन्यवाद, जिन्होंने मुझे हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। और सबसे बड़ा धन्यवाद मेरे दर्शकों का, जिन्होंने ‘श्रीकांत’ को इतना प्यार दिया। मैं वादा करता हूं कि ऐसी ही शानदार कहानियों के साथ आपका मनोरंजन करता रहूंगा।”

इस फिल्म में उन्होंने दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला का किरदार निभाया था। बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोल्ला की इस बायोपिक को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है। इसमें दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर जैसे सितारे भी हैं।

इस अवॉर्ड नाइट में किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ की धूम रही। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित 13 पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संवाद, सर्वश्रेष्ठ गीत और सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत जैसी श्रेणियों में भी बाजी मारी।

अभिनय की कैटेगरी में अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया, जबकि आलिया भट्ट ने ‘जिग्रा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स राजकुमार राव (श्रीकांत) और प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज) को उनके उल्लेखनीय अभिनय के लिए दिए गए।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति