खुशियों का मंजर अचानक मातम में बदल गया, कतर के 3 राजनयिकों की मिस्र में मौत ने हिला दिया पूरा देश

मिस्र 
मिस्र के लाल सागर स्थित शर्म अल शेख में रिसॉर्ट जाते समय शनिवार को एक कार दुर्घटना में कतर के तीन राजनयिकों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शर्म अल-शेख से लगभग 50 किलोमीटर (31 मील) दूर एक वाहन के पलट जाने से दो अन्य राजनयिक घायल हो गए। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कतर की प्रोटोकॉल टीम के ये राजनयिक हमास और इजराइल के बीच युद्ध विराम समझौता होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक उच्च-स्तरीय शिखर सम्मेलन से पहले शहर जा रहे थे।

कतर ने मिस्र और अमेरिका के साथ मिलकर युद्धविराम समझौते की मध्यस्थता की थी। तुर्किये भी इस महीने की शुरुआत में शर्म अल-शेख में हुई वार्ता में शामिल हुआ। इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता लागू होने के बाद बंधकों और सैकड़ों फिलास्तीनी कैदियों को रिहा किया गया। मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शर्म अल-शेख शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा और इसकी सह-अध्यक्षता मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी एवं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। बयान में बताया गया है कि इस शिखर सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस सहित दुनिया के दो दर्जन से अधिक नेता शामिल होंगे।  

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति