हादसों पर भड़के मंत्री सिलावट, NHAI को दी सख्त चेतावनी — ‘अब बख्शा नहीं जाएगा’

इंदौर

इंदौर देवास बायपास पर लगातार हो रहे हादसों के बीच अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नींदें भी उड़ने लगी हैं। अमर उजाला द्वारा बायपास पर अंधेरे की वजह से लगातार हो रहे हादसे की खबरों को प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर देवास रोड पर अर्जुन बड़ौद बायपास पर निर्माणाधीन फ्लाय ओवर ब्रिज और सर्विस रोड का निरीक्षण किया। 

तुरंत लाइटें चालू करें
मंत्री सिलावट ने यहां पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे ओवरब्रिज और सर्विस रोड निर्माण कार्य में गति लाएं। उन्होंने सड़क पर रात में होने वाले अंधेरे और लगातार हो रहे हादसों पर भी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क की लाइटें तुरंत चालू करवाएं। 

दुर्घटना होने पर एनएचएआई के अधिकारी जिम्मेदार होंगे
मंत्री सिलावट ने एचएचएआई पर नाराजगी दिखाते हुए कहा कि सर्विस रोड के निर्माण के दौरान दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही हैं, जिससे कई लोगों की जान जा रही है। यहां ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे दुर्घटनाएं न हो। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर एनएचएआई के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। मंत्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एनएचएआई कंपनी अर्जुन बड़ौद बायपास में निर्माणाधीन फ्लाय ओवर ब्रिज और सर्विस रोड के कार्य में गति लाकर कार्य जल्दी समाप्त करे। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट के साथ सहायक प्रोजेक्ट ऑफिसर राहुल सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि वाजपेई, हुकुम पटेल, माखन पटेल, थाना प्रभारी कैलाश सिंह सहित क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

कलेक्टर ने ली थी बैठक
बायपास पर हो रहे हादसों को लेकर हाल ही में कलेक्टर शिवम वर्मा भी बैठक ले चुके हैं। उन्होंने निर्माण कार्य कर रही कंपनी एनएचएआई के अधिकारियों को कहा है कि बारिश खत्म हो गई है और तुरंत सर्विस लेन का काम पूरा करना है। इसके साथ उन्होंने गड्ढे भरने, लाइटें लगाने और ट्रैफिक जाम को खत्म करने के भी निर्देश दिए हैं। 

32 ब्लैक स्पॉट में भी बायपास शामिल
कलेक्टर के द्वारा बनाई गई टीम ने पिछले सप्ताह शहर के 32 ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया है। इनमें इंदौर देवास का बायपास भी शामिल है जहां पर लगातार हादसों में लोगों की जान जा रही है। टीम की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने सुझाव मांगें हैं और जल्द से जल्द इन सभी जगह पर हादसे रोकने के लिए योजना बनाने का कहा है।  

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति