भगवान श्री राम की नगरी में दिवाली का अनोखा त्योहार, 26 लाख दीयों की जगमगाहट से सजेगा अयोध्या

अयोध्या 

भारत में दिवाली को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है, इसके लिए हर तरह की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, भगवान राम की नगरी अयोध्या में भी दीपात्सव की तैयारियां आखिरी चरण में है, जहां एक ओर पूरा देश 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने वाला है, तो वहीं इससे एक दिन पहले इस त्यौहार को मनाया जाएगा। इस साल 26 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित करने की तैयारी की गई है। इसके अलावा, 2000 से अधिक श्रद्धालु सामूहिक महाआरती में शामिल होंगे, जिससे एक नया रिकॉर्ड स्थापित होगा।

अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव पहले से भी ज्यादा खास होने वाला है। इस बार सरकार ने ऐसा तरीका निकाला है, जिससे देश ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में बैठे श्रद्धालु भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकेंगे।

मोबाइल ऐप लॉन्च

जी हां, अब आप घर बैठे ऑनलाइन दीप जला सकते हैं। इसके लिए “दिव्य अयोध्या” नाम का एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। दरअसल, पर्यटन विभाग द्वारा ‘एक दिया राम के नाम’ की शुरुआत की गई है, जो पूरी तरह से डिजिटल है। ऐसे में आप दुनिया के किसी भी कोने से ऑनलाइन दिया जला सकेंगे।

    ‘अयोध्या धाम’ में आयोजित होने वाले दीपोत्सव में श्रद्धालु वर्चुअल दीया जला सकेंगे। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद ने दुनियाभर के श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है।

    3 तरह के पैकेज

    पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस ऐप के जरिए श्रद्धालु वर्चुअल दीप जलाकर अयोध्या दीपोत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें तीन तरह के पैकेज रखे गए हैं, जिनमें श्रद्धालु अपनी सुविधा और भावनानुसार कोई भी पैकेज चुन सकते हैं।

    राम ज्योति पैकेज, जिसकी कीमत 2100 रुपये है। इसमें रोली, सरयू जल (पीतल के लोटे में), अयोध्या की रज, रामदाना, मिश्री, रक्षा सूत्र, हनुमान गढ़ी के लड्डू और चरण पादुका (खड़ाऊ) जैसे पवित्र सामान शामिल हैं। संकल्प पूरा करने के बाद यह पूरा प्रसाद सीधे श्रद्धालुओं के घर पहुंचाया जाएगा।

    दूसरा पैकेज सीता ज्योति है, जिसकी कीमत 1100 रुपये रखी गई है। यह पैकेज माता सीता को समर्पित है। इसमें रोली, सरयू जल, रामदाना, रक्षा सूत्र और हनुमान गढ़ी के लड्डू शामिल हैं। वहीं, तीसरा पैकेज लक्ष्मण ज्योति है, जिसकी कीमत 501 रुपये है। इसमें रोली, अयोध्या की रज, रामदाना, मिश्री और रक्षा सूत्र मिलेगा।

    निकाली जाएंगी झांकिया

सरकार का कहना है कि अयोध्या दीपोत्सव वैश्विक आयोजन बन चुका है, जो लोगों को श्रद्धा और भक्ति की डोर में जोड़ रहा है। इस पहल से वे लोग भी दीपोत्सव का हिस्सा बन सकेंगे जो अयोध्या नहीं जा पाते। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के विकास और भारतीय संस्कृति की झांकियां भी सजाई जाएगी। दरअसल, सूचना विभाग द्वारा योगी सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसके तहत 15 आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी। वहीं, पर्यटन संस्कृति विभाग द्वारा रामायण के 7 कांडों पर आधारित थीम तैयार की जा रही है, जिसकी झांकियां लोगों का मन मोह लेगी।

    प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ पर रामकथा पर आधारित व सामाजिक संदेश देती झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी। कुल 22 झांकियां तैयार हो रही हैं। साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों की लोक कलाएं और नृत्य ‘दीपोत्सव’ की शोभा बढ़ाएंगे।

    सुरक्षा की व्यवस्था

अयोध्या में दिवाली का जश्न 2 दिन पहले से ही शुरू हो जाता है। यहां हर गली-मोहल्ले में एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। सभी भगवान की भक्ति में लीन नजर आते हैं। पूरा शहर रात के समय जगमगा उठता है। हर साल यहां विश्व रिकॉर्ड बनाया जाता है। इस दौरान लोगों में अलग ही उमंग रहती है। सुरक्षा की बात करें तो सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था में कड़ाई की गई है। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं, सुरक्षा की दृष्टि से शहर के चारों तरफ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है जो कि लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। नगर में आने वाले सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है, रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति