‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रचा नया इतिहास

मुंबई,

 सिनेमा की दुनिया में कभी-कभी ऐसी फिल्में आती हैं जो अपनी कहानी, अभिनय और निर्देशन से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है ‘कांतारा चैप्टर 1’ जिसने न केवल दर्शकों का दिल जीता है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

जब कोई फिल्म रिलीज होती है, तो उसके शुरुआती दिन उसके सफल होने की दिशा तय करते हैं। लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ की बात कुछ अलग ही है। यह फिल्म न केवल शुरुआती दिनों में बल्कि लगातार कई हफ्तों तक अपनी कमाई में इजाफा करती रही, जो दर्शाता है कि इसे देखने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। ऋषभ शेट्टी, जो इस फिल्म के निर्देशक और मुख्य कलाकार भी हैं, ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से इस फिल्म को एक नई पहचान दी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले सप्ताह में कुल 337.4 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसमें सबसे अधिक योगदान हिंदी वर्जन का रहा, जिसमें 108.75 करोड़ की कमाई हुई और कन्नड़ वर्जन में 106.95 रुपए जुटाए गए। इसके अलावा तेलुगु, तमिल, और मलयालम भाषाओं में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी अच्छी रही। दूसरे शुक्रवार यानी नौवें दिन फिल्म ने 22.25 करोड़ कमाए। दसवें दिन का कलेक्शन बढ़कर 39 करोड़ हुआ, जिसमें सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी और कन्नड़ से आया। ग्यारहवें दिन यह और थोड़ा बढ़कर 39.75 करोड़ तक पहुंचा। बारहवें दिन को सामान्य गिरावट दर्ज हुई और कलेक्शन गिरकर 13.35 करोड़ हो गया, जो कि पिछले दिन की तुलना में लगभग 66.42 प्रतिशत की गिरावट है।

फिल्म ने तेरहवें दिन 13.50 करोड़ कमाए। यह आंकड़ा बताता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इसी के साथ, फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन अब तक 465.25 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो ‘कंतारा चैप्टर 1’ ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 656 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने शानदार भूमिका निभाई है। उनकी एक्टिंग और फिल्म का कंटेंट दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है।

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति