48 घंटे का विराम! पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर थमी गोलियां, क्या अब शांति लौटेगी?

नई दिल्ली
पिछले कई दिनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चालू संघर्ष अब समाप्त हो गया है। दोनों देश 48 घंटों के लिए सीजफायर करने के लिए राजी हो गए हैं। दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत हुई है।

इन झड़पों के दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया था। झड़पें पाकिस्तान के चमन जिले और अफगनिस्तान से स्पिन बोल्डक जिले के बीच हुईं। अफगानिस्तान ने दावा किया कि उसके ऑपरेशन में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि पाकिस्तान का कहना है कि उसने 200 से अधिक अफगान सैनिकों को मार गिराया है और उसके 23 सैनिक मारे गए हैं।
 
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर आरोप
अफगान तालिबान ने कहा कि पाकिस्तान ने बुधवार सुबह कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमला किया, जिसमें 12 नागरिक मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर लिखा, "पाकिस्तानी बलों ने हल्के और भारी हथियारों से हमला किया, जिसके बाद अफगान सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।"

मुजाहिद ने दावा किया कि अफगान बलों ने कई 'पाकिस्तानी सैनिकों' को मार गिराया, उनकी चौकियां और टैंक कब्जें में ले लिए। साथ ही, तालिबान ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें कथित तौर पर मारे गए पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के शव दिखाए गए।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति