घर जाने की टेंशन खत्म! दिवाली स्पेशल ट्रेनों में मिलेगी तुरंत सीट

आगरा
ताजनगरी आगरा से कई लोग दिवाली और छठ को लेकर अपने-अपने गांव-शहर की ओर कूच करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। यात्रियों को वेटिंग की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आगरा रेल मंडल ने 10 और स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए बीते दिनों आगरा से करीब 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। अब जिले से कुल 48 स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रियों ने राहत की सांस ली है। 

किया जा रहा ये काम
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जरूरत पड़ने पर रेलवे ट्रेनों की संख्या को बढ़ा सकता है। अधिकतर वेटिंग बिहार, कोलकाता, बनारस और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रही है। भीड़ और वेटिंग की लगातार निगरानी की जा रही है। 

इन ट्रेनों में ज्यादा मारामारी
प्रशस्ति श्रीवास्तव ने आगे बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अत्यधिक भीड़ और वेटिंग कोटा-पटना एक्सप्रेस, मरुधार एक्सप्रेस और अन्य इस रूट की ट्रेनों में थोड़ी ज्यादा चल रही है। इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया गया है। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति