भाजपा विधायक का अजीबो-गरीब जवाब! बोले— चश्मे का नंबर बढ़ा लो, सब दिखेगा!

पिथौरागढ़
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से डीडीहाट के भाजपा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विशन सिंह चुफाल एक व्यक्ति के साथ तीखी बहस कर रहे हैं। इस वीडियो में विधायक और व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर तकरार होती दिखाई दे रही है। विधायक के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद थे, लेकिन वो चुपचाप इस बहस को सुनते रहे। युवक ने विकास को लेकर सवाल किया तो विधायक ने तैश में आकर कहा- तुम डराते हो, चश्मे का नंबर बढ़ा लो तो काम दिखेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा भी वीडियो में नजर आ रहे हैं और उनके सामने ही बहस हो रही है। यह वीडियो मंगलवार को डीडीहाट का बताया जा रहा है। वीडियो में योगेश कन्याल खेल मैदान के विस्तारीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा को ज्ञापन देने पहुंचते हैं।

जमकर हुई कहासुनी
इस दरमियान विधायक और कन्याल के बीच कहासुनी होती है। वीडियो में कन्याल कहते हैं लंबे समय से खेल मैदान का मामला लंबित पड़ा है। वे इस मामले का ठीकरा विधायक पर फोड़ते हैं। कन्याल की ओर से डराने की बात कहे जाने पर सामने से विधायक विशन सिंह चुफाल वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि तुम डराते हो फेसबुक में। जब संबंधित ने विधायक से उनके कार्यकाल की उपलब्धियां पूछी तो विधायक विशन सिंह चुफाल ने स्कूल, अस्पताल, सड़क निर्माण समेत तमाम कामों का जिक्र करते हुए बहस कर रहे व्यक्ति को चश्मे का नंबर बढ़ाने को कहा जा रहा हैं।

कन्याल ने कहा कि वह आज भी अपने गांव पैदल जाते हैं। बढ़ते विवाद को देख वहां मौजूद भाजपा नेता लोकेश भड़ मामले को शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी वीडियो को देखकर तरह-तरह कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति