इस कंपनी में नया CEO, पहला फैसला झटका देने वाला — 16,000 नौकरियां जाएंगी!

मुंबई 
दुनिया की बड़ी कंपनियों में Nestlé की गिनती है. यह एक स्विस मल्टीनेशनल कंपनी है, पिछले महीने ही Nestlé ग्लोबल के नए सीईओ फिलिप नवराटिल (Philipp Navratil) बने हैं, अब उनकी अगुवाई में कंपनी अगले 2 वर्षों में दुनिया भर में कुल 16,000 पदों को खत्म करने जा रही है. यानी 16 हजार लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं.  

यह बड़ा फैसला कंपनी के नए CEO फिलिप नवराटिल द्वारा लिया गया है. बता दें, सितंबर 2025 की शुरुआत में इस पद पर नियुक्त हुए थे. उन्होंने कहा है कि समय बदल रहा है और Nestlé में भी तेजी से बदलाव करना होगा. 

किन-किन लोगों की जाने वाली हैं नौकरियां

कंपनी ने बताया कि इन 16 हजार पदों में से करीब 12,000 पद White-Collar कर्मचारियों के लिए होंगे. ये कटौती कंपनी को लगभग 1 अरब स्विस फ्रैंक बचाने में मदद करेगी. बता दें, पहले से ही Nestle के प्रोडक्शन और सप्लाई चेन सेक्टर्स में 4,000 पदों की कटौती चल रही थी, जिसे अब इस योजना में शामिल किया गया है. 

कंपनी ने यह भी कहा है कि वह 2027 के अंत तक लागत में 3 अरब स्विस फ्रैंक की बचत करना चाहती है, जो कि पहले तय लक्ष्य (2.5 अरब) से काफी है. यह घोषणा उसी समय हुई, जब Nestlé ने अपनी 9 महीने की वित्तीय रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी की बिक्री में 1.9 % की गिरावट आई है और उसे 65.9 अरब स्विस फ्रैंक की कमाई हुई है. 

बदलाव के दौर से गुजर रही है कंपनी

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये नतीजे न सिर्फ आर्थिक दबाव दिखाते हैं, बल्कि यह भी कि कंपनी अपने ढांचे में बदलाव कर रही है. नवराटिल को एक ऐसे समय में यह जिम्मेदारी मिली है, जब कंपनी पिछले कुछ समय से कई चुनौतियों से जूझ रही है. उदाहरण के लिए पुराने सीईओ को हटाने का मामला भी उठा था. इसके अलावा कंपनी एक जल संबंधी विवाद (bottled water scandal) से भी प्रभावित रही है, जो फ्रांस से शुरू हुआ था. 
इन सब कारणों से नए नेतृत्व पर दबाव है कि वह कंपनी को स्थिर करे और निवेशकों का भरोसा बहाल करे.  

दुनियाभर में नेस्ले का कारोबार

बता दें, Nestlé के पास दुनिया भर में 2,000 से अधिक ब्रांड हैं. कंपनी अब लागत कम करने के साथ-साथ उन क्षेत्रों पर ध्यान दे रही है, जहां मुनाफा अधिक है या भविष्य में विकास की संभावना है, अगर भारत के नजरिये से देखें तो नेस्ले इंडिया लिमिटेड नेस्ले की भारतीय सहायक कंपनी है. 

इस बीच नेस्ले इंडिया ने दूसरी तिमाही (Q2) के लिए परिणाम पेश कर दिए हैं. कंपनी के शुद्ध मुनाफे में करीब 23.6% की गिरावट देखी गई. हालांकि इसके बावजूद कंपनी की शेयर कीमत बढ़कर एक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई.  

स्टॉक में तेजी के मुख्य कारण है कि कंपनी ने ऑपरेशन और बिक्री बढ़ाई, और घरेलू बिक्री में 10.8 % की वृद्धि हुई. कारोबार की आमदनी (revenue from operations) लगभग ₹ 5,643.6 करोड़ रही, जो कि पिछले साल की तुलना में 10.6% अधिक है. 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति