पार्वती और ओम की एंट्री से सजेगी क्योंकि सास भी कभी बहू थी की दुनिया

मुंबई,

 स्टार प्लस के लोकप्रिय शो शोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी से शो कहानी घर घर की के आइकॉनिक किरदार पार्वती और ओम साथ जुड़ने वाले हैं। स्टार प्लस का डेली शोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर से टीवी स्क्रीन्स पर कब्जा कर लिया है। अपने रिलीज के समय से ही सुर्खियां बटोरने वाला यह शो अपने आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा लेकर आ रहा है, जिसे देख दर्शक हैरान होने वाले हैं।

शो कहानी घर घर की से आइकॉनिक पार्वती और ओम आने वाले एपिसोड में तुलसी के साथ जुड़ने वाले हैं। यह वाकई एक तोहफ़े जैसा होगा जब ये दो मशहूर और प्यारे किरदार एक साथ आएंगे और इस दिवाली को और भी खास बना देंगे। ऐसे में अब शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कहानी घर घर की पार्वती और ओम तुलसी संग क्योंकि सास भी कभी बहू थी में जुड़ते नजर आते हैं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा," रिश्ते चाहे नए हो या पुराने उनकी खासियत हमेशा ताज़ा रहती है!तैयार रहिएगा, क्योंकि इस दिवाली लौट रही हैं हम सबकी पार्वती, तुलसी के लिए। और जहां ये दोनों हों साथ, वहाँ रिश्तों की दिवाली होगी और भी खास!देखिए #क्योंकि सास भी कभी बहू थी 18 से 20 अक्टूबर रात 10:30 बजे सिर्फ #स्टार प्लस और #जियो हॉटस्टार पर।"

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति