ऋषभ पंत ने गंगोत्री में की पूजा, क्रिकेट में वापसी को लेकर जताई आस्था, फैन्स हुए भावुक

उत्तरकाशी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ख‍िलाड़ी ऋषभ पंत ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए. उन्होंने गंगा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की. इसके बाद गंगोत्री मंदिर दर्शन के बाद हर्षिल के लिए रवाना हुए. पंत ने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए प्रार्थना की. भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत राहुल तेवतिया के साथ गुरुवार शाम गंगोत्री धाम पहुंचे. वहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसको के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और धाम में करीब एक घंटा बिताया. उसके बाद दोनों क्रिकेटर हर्षिल के लिए रवाना हुए.  

ध्यान रहे 27 वर्षीय पंत इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए थे. तब उन्होंने क्रिस वोक्स के खिलाफ रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, जिसके बाद उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया.

गेंद लगने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और बाद में वे कंट्रोल्ड एंकल मोशन (CAM) बूट में दिखे. इसके बावजूद, अगले दिन उन्होंने वापसी की और शानदार पचासा जड़ा, जिससे उनकी जुझारू मानसिकता दिखी. हालांकि वो ओवल में हुए अंत‍िम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. 

चोट से वापसी कर रहे विकेटकीपर ऋषभ पंत के भी दिल्ली के दूसरे दौर के रणजी मैच में खेलने की उम्मीद है. वह हाल में र‍िहैब के लिए बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) गए थे. पंत इंजरी और रिहैब की वजह से हाल में वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ हुई टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे. वहीं ऑस्ट्रेल‍ियाई दौरे से भी बाहर हैं. अब पंत का अगला टारगेट 14 नवंबर से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका संग घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलना है. 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति