मथुरा की काजल और तमन्ना: कुछ दिन पत्नी बनती, फिर करतीं हैरान करने वाले काम

मथुरा 
मथुरा का एक पूरा परिवार मिलकर लुटेरी दुल्हन का रैकेट चलाता था, जो कई राज्यों में युवाओं को शादी के नाम पर ठग चुका था। इस गैंग की फरार सदस्य काजल को अब राजस्थान पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। काजल अपनी बहन के साथ मिलकर कुंवारे लड़कों को फँसाती और शादी के बाद गहने-पैसे लेकर चंपत हो जाती थी।

यूपी के मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में रहने वाला एक पूरा परिवार 'लुटेरी दुल्हन' का रैकेट चलाता था. इस परिवार में भगत सिंह, पत्नी सरोज सिंह, बेटी तमन्ना, बेटा सूरज और एक बेटी काजल शामिल थे. पुलिस ने भगत, सरोज, तमन्ना और सूरज को 18 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया था. उनकी बेटी काजल लगातार एक साल से फरार थी. अब पुलिस ने काजल को गुरुग्राम की एक सोसाइटी से पकड़ लिया है. यह परिवार शादी के नाम पर कई राज्यों के युवाओं को ठगता था. 

4 राज्यों में फैला था जाल

काजल, उसकी बहन तमन्ना और माता-पिता मिलकर चार राज्यों– उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली– में युवाओं को शादी के नाम पर ठग चुके थे. काजल और तमन्ना अपनी खूबसूरती के जाल में कुंवारे युवकों को फंसाती थीं. युवक इनकी खूबसूरती के चक्कर में पड़ जाते और शादी के लिए तैयार हो जाते थे. ये दोनों बहनें शादी करके ससुराल जाती थीं, दो-तीन दिन पत्नी बनकर रहती थीं, फिर सारा पैसा और जेवर लेकर फरार हो जाती थीं. 

ऐसे होता था पूरा 'कांड'

पुलिस जांच में पता चला है कि इस ठगी के खेल में पूरा परिवार शामिल था. काजल और तमन्ना के पिता भगत और भाई सूरज पहले कुंवारे लड़कों की तलाश करते थे, जो शादी के लिए परेशान होते. जब रिश्ता पक्का हो जाता, तो हिंदू रीति-रिवाजों से शादी होती. ससुराल में दो-तीन दिन रहने के बाद, मौका मिलते ही दोनों बहनें जेवर और कपड़े लेकर गायब हो जाती थीं और पूरा परिवार ठिकाना बदलकर फरार हो जाता था. 

सीकर के दो बेटों को भी बनाया शिकार

राजस्थान के सीकर ज़िले के ताराचंद जाट के दो बेटों के साथ भी इस परिवार ने ठगी की. 26 नवंबर 2024 को काजल और तमन्ना ने ताराचंद के दोनों बेटों से शादी की. शादी के नाम पर परिवार ने 11 लाख रुपये लिए. ससुराल जाने के सिर्फ तीन दिन बाद ही दोनों बहनें घर का सारा सामान और जेवर लूटकर फरार हो गईं. पुलिस अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुके इस परिवार की आखिरी सदस्य काजल को पकड़कर बड़ी कामयाबी मान रही है. 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति