सीजफायर डेडलाइन के करीब आते ही पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, खैबर पख्तूनख्वा के CM ने बढ़ाई शहबाज की टेंशन

खैबर पख्तूनख्वा
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच के 48 घंटे के सीजफायर की मियाद खत्म होने जा रही है. पाकिस्तान, अफगानिस्तान के अगले कदम से सकपकाया हुआ है. ऐसे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देश में अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं.खैबर पख्तूनख्वा (KP) के नए मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उच्चस्तरीय बैठकों का बहिष्कार किया है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री ने खुद को प्रधानमंत्री की बैठक से दूर कर लिया है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि जरूरी प्रतिबद्धताओं की वजह से मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी 17 अक्तूबर को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे.

इस चिट्ठी में पीएम शहबाज के सैन्य सचिव से अनुरोध किया गया कि खैबर पख्तूनख्वा सरकार में पूर्व वित्त सलाहकार मुज्जमिल असलम को पीएम की बैठकों में प्रांत की ओर से प्रतिनिधित्व करने की मंजूरी दी जाए.सूत्रों का कहना है कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी, इस्लामाबाद में मौजूद होने के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता वाली अंतर-प्रांतीय बैठक में शामिल नहीं हुए.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच घोषित 48 घंटे का अस्थाई सीजफायर छह बजे के आसपास खत्म होने वाला है. यह सीजफायर 15 अक्टूबर 2025 को शाम 6 बजे शुरू हुआ था, जो चमन और स्पिन बोल्डक सीमा पर हुई घातक झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए लागू किया गया. 

बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कैंपों पर निशाना लगाया. 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद से यह दोनों मुल्कों के बीच इस तरह की सबसे भयावह झड़प थी. यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ, जब तालिबान के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर थे.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति