दुबई ने भी मनाई दिवाली! लाइट्स और जश्न का नज़ारा देख यूजर्स बोले – ये तो मिनी इंडिया है

दुबई
जहां का नाम लेते ही चमकते गगनचुंबी टावर, लक्जरी कारें और सोने की गलियां याद आती हैं. लेकिन इस बार कुछ अलग है. सोशल मीडिया पर एक भारतीय इंफ्लुएंसर का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें दुबई की सड़कों पर दीवाली का नजारा देखने को मिल रहा है. शाम के वक्त शूट किए गए इस वीडियो में हर तरफ जगमग रोशनी है. इमारतें दीपोत्सव की तरह सजी हुई हैं. और शहर की हवा में भारतीय त्योहार की महक घुली हुई है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे ये दुबई नहीं बल्कि मुंबई, दिल्ली या जयपुर की कोई जगमगाती सड़क है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर कह रहे हैं.."दुबई में भी अब दीवाली के रंग दिखने लगे हैं."

दुबई में दिखा दिल्ली जैसा नजारा, दीवाली की चौतरफा धूम

इस वीडियो में भारतीय कंटेंट क्रिएटर अपनी कार में बैठकर दुबई की गलियों का नजारा दिखा रही हैं. वीडियो में ऊंची ऊंची इमारतों से लेकर डाउनटाउन तक की बिल्डिंग्स चमचमाती लाइट्स में नहाई नजर आ रही हैं. दुबई के मॉल्स, होटेल्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स दीवाली की थीम पर सजे हुए दिख रहे हैं. कई जगह “Happy Diwali” और “Festival of Lights” के बोर्ड भी चमकते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि यह सब ऐसे देश में हो रहा है जहां करीब 75 प्रतिशत आबादी मुस्लिम समुदाय से जुड़ी है. ऐसे में भारतीय संस्कृति के त्योहार को इतनी शिद्दत से मनाया जाना लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं.

यूजर्स भी हो गए हैरान

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर धूम मच गई. हजारों लोग इस क्लिप को शेयर कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. कोई लिख रहा है..“दुबई में रहकर भी भारत जैसा एहसास.” तो कोई कह रहा है कि “ये है असली ग्लोबल इंडिया की झलक.” कई यूजर्स ने यह भी कहा कि यह दृश्य इस बात का सबूत है कि भारतीय संस्कृति अब सीमाओं से परे पहुंच चुकी है. वहीं कुछ लोगों ने इसे भारत और यूएई के मजबूत रिश्तों का प्रतीक बताया है. वीडियो को lifebetweensweetandsalt नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति