सेमीफाइनल की दहलीज़ पर टीम इंडिया! इंदौर में इंग्लैंड से भिड़ंत, होम ग्राउंड पर क्रांति गौड़ पर दारोमदार

इंदौर 

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद भारतीय महिला टीम रविवार (19 अक्टूबर) को महिला वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड की टीम यह मैच जीती तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम होगी। भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है।

भारत के अभी तीन मैच बाकी हैं और अगले दौर में जगह बनाने के लिए उसे इनमें से दो में जीत की जरूरत है। बल्लेबाजी में गहराई के लिए भारतीय टीम 3 ऑलराउंडर्स के साथ उतर रही है। इससे गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई दे रही है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 6 गेंदबाजी विकल्प के साथ उतर सकता है। रेणुका सिंह ठाकुर को मैच में मौका मिल सकता है।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक कुल चार मैचों में मैदान पर उतरी है, जिसमें से उसे 2 में जीत और 2 में हार का सामना पड़ा है. यही कारण है कि टीम इंडिया सिर्फ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं. वहीं इंग्लैंड के पास 4 मैच में 7 अंक है वह तीसरे स्थान पर काबिज है. सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम क्वालिफाई कर लिया है. ऐसे में अब अंतिम चार में पहुंचने के लिए सिर्फ दो स्लॉट बचे हैं, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड की महिला टीम का वनडे में क्या रिकॉर्ड रहा है.

भारत बनाम इंग्लैंड महिला टीम का वनडे में रिकॉर्ड

विश्व कप से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था. इस दौरे पर टीम इंडिया ने दमदार जीत हासिल की थी. हालांकि, ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात करें को तो ये टक्कर का है. भारत और इंग्लैंड की महिला टीम अब तक कुल 79 मैच में मैदान पर उतरी है, जिसमें टीम इंडिया ने 36 मुकाबलों में जीत हासिल की और 41 में इंग्लैंड ने बाजी मारी है। वहीं 2 मैच ऐसे रहे जिसका नतीजा नहीं निकल पाया.

विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन औसत

आईसीसी वनडे विश्व कप 2025 में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो वह काफी औसत रहा है. हालांकि, भारतीय टीम ने शुरुआत बहुत अच्छी की थी. पहले ही मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराया था. उसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को भी रौंदा, लेकिन अगले दो मैच में उसे पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर साउथ अफ्रीका से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा.

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति