आसमान में भड़की आग: उड़ते विमान में धुआं भर गया, 160 जानें खतरे में!

बीजिंग 
चीन के हांगझोउ से दक्षिण कोरिया के सियोल के लिए उड़ान भर रही एयर चाइना फ्लाइट CA139 शनिवार को डरावनी घटना का सामना कर रही थी। उड़ान के लगभग 40 मिनट बाद, ओवरहेड केबिन (सीट के ऊपर कैरी-ऑन बैग रखने वाली जगह) में रखी लिथियम बैटरी में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। फ्लाइट सुबह 9:47 बजे (स्थानीय समय) हांगझोउ एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और दोपहर 12:20 बजे इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली थी। घटना के तुरंत बाद क्रू ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि केबिन क्रू आग बुझाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं और यात्री डर के मारे सीटों पर बैठकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे थे। वी
 
डियो में कोरियाई भाषा में ‘जल्दी करो’ जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। एयर चाइना ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि क्रू ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर नियंत्रण पाया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान को शंघाई पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइटराडार24 के अनुसार विमान ने समुद्र के ऊपर एक पूरा चक्कर लगाया और सुबह 11 बजे के करीब शंघाई में सुरक्षित उतरा। विमान में 160 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
 
यह घटना लिथियम बैटरियों से जुड़े जोखिमों को फिर से उजागर करती है। हाल के वर्षों में कई एयरलाइन फ्लाइटों में ऐसी घटनाएं हुई हैं।मई 2025 में हांगझोउ से शेनझेन जा रही चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट टेकऑफ के 15 मिनट बाद लिथियम कैमरा बैटरी और पावर बैंक से धुएं के कारण वापस एयरपोर्ट पर लौट गई। इससे पहले जनवरी 2025 में एयर बुसान की फ्लाइट में स्पेयर पावर बैंक में विस्फोट हुआ, जिसमें 169 यात्री और 7 क्रू मेंबर्स सवार थे। 7 लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।

विशेषज्ञों का कहना है कि लिथियम बैटरियों में गर्मी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना रहती है। एयरलाइन कंपनियां यात्री बैटरियों को सही तरीके से पैक करने और सुरक्षित रखने के निर्देश देती हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं कभी-कभी नियंत्रित नहीं हो पातीं। घटना के बाद कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। कुछ ने विमान क्रू की तत्परता और आपातकालीन प्रशिक्षण की तारीफ की। वहीं, कुछ यात्रियों ने लिथियम बैटरियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। वीडियो में यात्री केबिन से उठती आग और क्रू की सक्रियता को देख सकते हैं, जिससे घटना की गंभीरता स्पष्ट होती है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति