भोपाल के पास रेल हादसा: ट्रेन से गिरे 3 लोग, 2 की मौके पर ही मौत

मुंबई 
महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती ट्रेन से तीन युवक नीचे गिर गए। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दिवाली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में भीड़ के बीच यह हादसा यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे नासिक रोड स्टेशन के पास हुआ। कर्मभूमि एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से रक्सौल बिहार जा रही थी और नासिक रोड स्टेशन पर बिना रुके आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान तीन युवक ट्रेन से नीचे गिर गए।

एक युवक गंभीर रूप से घायल
रेलवे प्रशासन को घटना की सूचना ओढा स्टेशन मैनेजर ने दी। नासिक रोड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक से दो युवकों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल की भी शिनाख्त अभी नहीं हुई है। मौके पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि युवकों की चीख सुनकर ट्रेन के अन्य यात्रियों ने शोर मचाया, जिससे लोको पायलट को घटना की जानकारी मिली और उसने नासिक रोड प्रशासन को सूचित किया। आसपास के लोग भी रेलवे ट्रैक की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस का कहना है कि दिवाली के समय ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और यात्री अक्सर ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े रहते हैं। संभव है कि भीड़-भाड़ के कारण युवकों का संतुलन बिगड़ा हो या उन्हें धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा हो, जिससे वे ट्रेन से गिर गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि ट्रेन में यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और खिड़की या दरवाजे के पास खड़े होने से बचें। 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति