पैसे की लालच ने बदला प्यार: पत्नी ने पति का वीडियो बनाकर आशिक संग किया ब्लैकमेल!

बिजनौर 
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक विवाहेतर संबंध और आपराधिक साजिश का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

10 साल की शादी, 4 बच्चे और धोखा
पीड़ित व्यक्ति स्योहारा क्षेत्र के एक गांव का निवासी है जिसकी शादी लगभग दस साल पहले कोतवाली देहात क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। दंपत्ति के चार बच्चे हैं। पीड़ित पति पिछले डेढ़ साल से मुरादाबाद में किराए के मकान में रहकर अपनी दुकान चलाता है और महीने में केवल एक या दो बार ही घर आता था। पति का आरोप है कि पिछले एक साल से पत्नी का व्यवहार अचानक बदल गया और वह लगातार झगड़ा करने लगी। शक होने पर जब उसने छानबीन की तो पता चला कि पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध चल रहा है।
 
ब्लैकमेलिंग और पैसे की वसूली
पति के अनुसार पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर से करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी किया और वह सारा सामान प्रेमी को दे दिया।  विरोध करने पर पत्नी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पति के मुताबिक पत्नी ने उसका एक अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और पैसे की मांग की। बदनामी के डर से मजबूर होकर पति को अपने ही आशिक के खाते में 11,000 रुपये भेजने पड़े।

मोबाइल रिकॉर्डिंग से खुली हत्या की प्लानिंग
मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पति को अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। इस रिकॉर्डिंग में पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर पति की हत्या की पूरी योजना बना रहे थे। यह सुनकर पति के होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अब रिकॉर्डिंग की सत्यता और आरोपों की पुष्टि करेगी।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति