जहाँ Zuckerberg ने लगाया करोड़ों का निवेश, वही कंपनी कर रही है कर्मचारियों की छंटनी

नई दिल्ली
Scale AI ने इस हफ्ते अपने Dallas ऑफिस में मौजूद कॉन्ट्रैक्टरों की एक पूरी टीम को हटा दिया है, जो Meta के $14.3 बिलियन निवेश के बाद कंपनी में हुई ताजा री-स्ट्रक्चरिंग का हिस्सा है। बंद की गई टीम, जिसे इंटरनली NPO या न्यू प्रोजेक्ट्स ऑर्गेनाइजेशन कहा जाता था, में दर्जन से ज्यादा मेंबर्स थे जो AI चैटबॉट्स की राइटिंग एबिलिटी सुधारने जैसे जनरलिस्ट टास्क पर काम करते थे।

बिजनेस इंसाइडर के मुताबिक, Scale AI ने इन कट्स का कारण इंडस्ट्री में आ रहे उस बदलाव को बताया है, जहां अब AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए मेडिकल, रोबोटिक्स और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है, न कि जनरलिस्ट कॉन्ट्रैक्टर्स की। Scale AI की प्रवक्ता नतालिया मोंटाल्वो ने कहा, 'Scale ने Dallas में एक छोटे एक्सपेरिमेंटल ऑनसाइट प्रोग्राम को खत्म किया है, जिसे कॉन्ट्रैक्ट वर्कफोर्स संभाल रही थी।'

उन्होंने आगे कहा, 'ये फैसला इंडस्ट्री में हाई-स्किल, एक्सपर्ट डेटा वर्क की ओर हो रहे बदलाव को दर्शाता है। इसका असर हमारे कुल वर्कफोर्स के एक छोटे हिस्से पर ही पड़ा है और ग्राहक डिलीवरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।'

HireArt नाम की स्टाफिंग एजेंसी के ईमेल के मुताबिक, कंपनी ने लेऑफ कर्मचारियों को चार हफ्ते का सेवरेंस पे और अक्टूबर तक हेल्थकेयर कवरेज दी है। निकाले गए कर्मचारियों को Scale के गिग-वर्क प्लेटफॉर्म Outlier से जुड़ने का भी मौका दिया गया है, जहां हजारों फ्रीलांसर AI मॉडल्स को ट्रेन करने में मदद करते हैं। ईमेल में लिखा गया, 'हम चाहते हैं कि इस ट्रांज़िशन के दौरान आप वैकल्पिक अवसरों से अवेयर रहें।'

मोंटाल्वो ने कहा कि Scale AI एक्सपर्ट-लेवल प्रोग्राम्स का विस्तार जारी रखे हुए है और Dallas में बड़ी संख्या में कॉन्ट्रैक्टर्स का काम पहले की तरह चल रहा है।
Meta के निवेश के बाद से Scale AI में ये लगातार तीसरी छंटनी मानी जा रही है। Elon Musk की कंपनी xAI ने भी सितंबर में जनरलिस्ट AI ट्यूटर्स की टीम कम करते हुए इसी तरह का कदम उठाया था ताकि एक्सपर्ट-फोकस्ड ट्रेनिंग पर फोकस बढ़ाया जा सके।

 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति