दिवाली पर लक्ष्मी जी की आरती: करनी चाहिए या नहीं? जानें सही तरीका

दिवाली, हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद अपने भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ अयोध्या लोटे थे. इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. दिवाली को कुछ जगहों पर लक्ष्मी पूजन के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन देवी लक्ष्मी और गणेश जी के साथ आराधना करने का विधान है. हालांकि, ऐसी मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की आरती नहीं करनी चाहिए. आइए हम आपको बताते हैं कि दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की आरती क्यों नहीं करनी चाहिए.

दिवाली पर मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए?
दिवाली पर मां लक्ष्मी की आरती करने के बारे में अलग-अलग मान्यताएं मिलती हैं. लेकिन ज्यादातर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर लक्ष्मी जी की आरती नहीं करनी चाहिए. इसके पीछे यह माना जाता है कि आरती के बाद लोग उठकर चले जाते हैं, जिससे मां लक्ष्मी को लगता है कि उन्हें विदा किया जा रहा है और वे घर से चली जाती हैं, जिससे धन की कमी हो सकती है. ऐसे में आप दिवाली पर लक्ष्मी जी की आरती के अलावा गणेश जी और भगवान विष्णु की आरती कर सकते हैं.

आरती क्यों नहीं करनी चाहिए?
मां लक्ष्मी का चले जाना:- यह मुख्य कारण है. मान्यता है कि आरती के बाद सभी लोग खड़े होकर चले जाते हैं और इसी तरह मां लक्ष्मी भी आपके घर से चली जाती हैं, जिसके कारण आर्थिक तंगी हो सकती है.

शांति की कमी:- मां लक्ष्मी को शांति प्रिय है और आरती के दौरान घंटी और शंख की तेज आवाज होती है, जिससे वे अशांत महसूस कर सकती हैं.

विदाई का संकेत:- आरती को विदाई का संकेत माना जाता है. चूंकि दिवाली पर मां लक्ष्मी को स्थायी निवास के लिए घर बुलाया जाता है, इसलिए उन्हें विदा करने वाली आरती करना शुभ नहीं माना जाता है.

लक्ष्मी जी की आरती के बजाय क्या करें?
दिवाली पूजा के दौरान आप गणेश जी और विष्णु जी की आरती कर सकते हैं. इसके अलावा, दिवाली पर आप मां लक्ष्मी की आरती के बजाय उनके जाप, मंत्रों का उच्चारण या चालीसा का पाठ कर सकते हैं. धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से उनकी पूजा कर उन्हें फल, फूल और अन्य प्रिय चीजें अर्पित करें.

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति