BCCI की चेतावनी के बाद नकवी का पलटवार: ‘एशिया कप ट्रॉफी दूंगा, अगर…

मुंबई 
एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा अब तक नहीं सुलझा है। भारतीय टीम ने 28 सितंबर को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता था। हालांकि, भारत को ट्रॉफी नहीं मिली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले हफ्ते एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) को पत्र लिखकर ट्रॉफी देने के लिए कहा। बीसीसीआई ने वॉर्निंग दी कि अगर ट्रॉफी नहीं सौंपी गई तो अगले महीने इंटनरेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा। बीसीसीआई की वॉर्निंग के बाद एसीसी चीफ मोहसिन नकवी का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के अधिकारी या प्रतिनिधि को दुबई स्थित एसीसी मुख्यालय में आकर ट्रॉफी लेनी होगी।

बता दें कि भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन हैं। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। नकवी भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं। उन्होंने एशिया कप के दौरान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई का मजाक उड़ाने वाले वीडियो और मीम्स डाले थे। न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, बीसीसीआई के पत्र के बाद नकवी की ओर से आए जवाब में कहा गया कि उन्हें पहले बताया नहीं गया था कि भारतीय खिलाड़ी उनसे ट्रॉफी लेने का बहिष्कार करने वाले हैं।

पत्र में कहा गया, "जब समारोह होने वाला था और मंच पर सभी अतिथि पहुंच गए थे , तब बीसीसीआई के प्रतिनिधि ने बताया कि भारतीय टीम एशिया कप ट्रॉफी और पुरस्कार नहीं लेगी।" इसमें कहा गया, "एसीसी चीफ ने तमाम अतिथियों के साथ करीब 40 मिनट तक इंतजार किया ताकि पुरस्कार वितरण समारोह की गरिमा बनी रहे और इस पर राजनीति का प्रभाव नहीं पड़े लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।" पत्र में कहा गया, “एसीसी ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट टीम की है और इसे तब तक यहां रखा जाएगा जब तक कि बीसीसीआई का कोई पदाधिकारी किसी भी उपलब्ध प्रतिभागी खिलाड़ी के साथ एसीसी अध्यक्ष से इसे प्राप्त नहीं कर लेता।”

इसमें आगे कहा गया, "इस तरह से ट्रॉफी लेने को निश्चित रूप से बहुत धूमधाम और कवरेज के साथ किया जाएगा क्योंकि स्थापित प्रथाओं से अलग कुछ नहीं होना चाहिए और कोई मिसाल नहीं कायम की जानी चाहिए जो उस खेल की भावना को कमजोर करे जिसे हम सभी प्यार करते हैं।" भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में फाइनल समेत तीन मैच खेले गए थे। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान ने तीनों मर्तबा पाकिस्तान को धूल चटाई। पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति