ऋषभ टंडन का अचानक निधन, हार्ट अटैक से लिया अंतिम सांस

मुंबई 
एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन अब हमारे बीच नहीं रहे. 22 अक्टूबर को दिल्ली में उनका निधन हुआ. जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है. इंडिया टुडे को पूर्व टीम मेंबर ने ऋषभ की मौत की खबर को कंफर्म किया है. एक्टर की अचानक हुई मौत ने उनके परिवार को तोड़ दिया है. फैंस भी सदमे में हैं. 

ऋषभ ने छोड़ी दुनिया

ऋषभ मुंबई में अपनी पत्नी के साथ रहते थे. वो फैमिली संग दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली आए हुए थे. लेकिन किसे पता था ऋषभ की परिवार के साथ ये आखिरी दिवाली होगी. एक्टर के परिवार ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की मांग की है. एक्टर का अंतिम संस्कार अभी नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है. किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ऋषभ इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर चले जाएंगे.

कौन थे ऋषभ टंडन?
ऋषभ पेशे से सिंगर, कंपोजर और एक्टर थे. वो शांत व्यवहार और म्यूजिक के लिए अपने प्यार के लिए जाने जाते थे. 2008 में टी-सीरीज के एलबम 'फिर से वही' से उन्होंने करियर शुरू किया था. ऋषभ ने 'फकीर- लिविंग लिमिटलेस' और 'रशना: द रे ऑफ लाइट' जैसी मूवीज में काम किया है. उनके हिट गानों में ये आशिकी, चांद तू, धू धू कर के, फकीर की जुबानी भी शामिल हैं. काम के अलावा ऋषभ को जानवरों से बेहद प्यार था. उनके मुंबई वाले घर में कई बिल्लियां, डॉगी और पक्षी थे. जानकारी के मुताबिक, ऋषभ के कई गाने अनरिलीज रह गए हैं, बीते कई दिनों से वो उनपर काम कर रहे थे. सोशल मीडिया पर ऋषभ के दोस्त और करीबी उन्हें इमोशनल ट्रिब्यूट दे रहे हैं.

एक वक्त ऋषभ का नाम एक्ट्रेस सारा खान संग जुड़ा था. उनकी फोटो वायरल हुआ थी जिसमें सारा ने सिंदूर लगा रखा था. दोनों की शादी की अफवाह उड़ी थी. हालांकि बाद में दोनों ने साफ किया कि उन्होंने शादी नहीं की है. एक्टर ने रशियन लेडी Olesya Nedobegova को दुल्हन बनाया. Olesya से सेट पर उनकी मुलाकात हुई थी. ऋषभ की डिजिटल सीरीज में Olesya ने बतौर लाइन प्रोड्यूसर काम किया था. कपल ने मार्च 2023 को शादी की थी. दोनों ने साथ में इस साल करवाचौथ मनाया था. 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति