कबड्डी में पाकिस्तान को हराकर चमकी भारतीय टीम, मैच के बाद खेल भावना नदारद!

नई दिल्ली

एशिया कप क्रिकेट और महिला विश्व कप के बाद एक और प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया है। तीसरे एशियन यूथ गेम्स में भारत के युवा कबड्डी खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को 81-26 से बुरी तरह हरा दिया। मैच शुरू होने से ठीक पहले भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। पाकिस्तानी कप्तान ने हाथ बढ़ाया लेकिन राठी ने उससे इनकार कर दिया।

एशियन यूथ गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम का दबदबा साफ तौर पर दिख रहा है। पाकिस्तान को हराने से पहले टीम ने बांग्लादेश को 83-19 और श्रीलंका को 89-16 से शिकस्त दी थी।

पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दोनों पड़ोसियों में तनाव की स्थिति है। इसका असर खेल पर भी पड़ा है। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था। मैच के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।

एशिया कप में दोनों टीमों के बीच फाइनल समेत 3 मुकाबले हुए थे और तीनों में ही भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को शिकस्त दी। फाइनल में हराने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया था। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी के चेयरमैन भी हैं। बाद में नकवी ने एशिया कप की ट्रॉफी ही चुरा ली और विजेता भारतीय टीम को सौंपने के बाज उसे अपने साथ होटल लेते गए थे।

सूर्यकुमार यादव की तरफ से शुरू किए गए नो-हैंडशेक ट्रेंड को भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला वनडे विश्व कप में आगे बढ़ाया। उन्होंने पाकिस्तान के साथ ग्रुप मैच में टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया। मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की और मुकाबला खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाए।

अब सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर के रास्ते में भारत की युवा कबड्डी टीम के कप्तान ईशांत राठी भी चले। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में न सिर्फ नो-हैंडशेक स्टैंड अपनाया बल्कि खेल के मैदान में प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा अंदाज में धूल भी चटाया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति