लापता मां-बेटी की खुशखबरी: केरल से मिली बेटियों ने दीपावली पर परिवार को किया खुशहाल!

नरसिंहपुर
नरसिंहपुर पुलिस ने अपनी अथक मेहनत और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक परिवार को दीपावली से ठीक पहले खुशियों का अनमोल उपहार दिया है। पुलिस ने लगभग डेढ़ वर्ष से लापता एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला और उसकी अबोध बच्ची को सुदूर केरल राज्य से सकुशल दस्तयाब कर लिया और उन्हें उनके परिजनों से मिला दिया।

यह मामला गाडरवारा थाना की चौकी सालीचौका से शुरू हुआ था, जहाँ प्रार्थी ने पत्नी (जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी) और बच्ची के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। प्रार्थी की हर संभव तलाश नाकाम रहने पर 05 जुलाई 2024 को गुम इंसान का मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक डा. ऋषिकेश मीना ने अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने गुमशुदा की तलाश के लिए इश्तेहार जारी किए और अंतरराज्यीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया।

अथक तकनीकी प्रयासों के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि गुमशुदा महिला और बच्ची त्रिसुर, केरल में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल केरल रवाना हुई और 16 अक्टूबर 2025 को शासकीय महिला मंदिरम, रामावरमपुरम से मां-बेटी को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की।

विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया। निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक मनोज भारद्वाज और आरक्षक जमना प्रसाद रजक की टीम की अहम भूमिका रही।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति