सुनील गावस्कर ने कहा यह, विराट और रोहित की बल्लेबाजी से होगा कुछ बड़ा!

नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही फ्लॉप हुए थे। दोनों करीब 8 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आए थे और फैंस को उनसे काफी उम्मीदें थीं। पर्थ वनडे में दोनों की नाकामी के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। वजह ये है कि दोनों टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को सिर्फ ओडीआई तक सीमित रखे हैं। इस बीच महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि पर्थ में दोनों के फ्लॉप शो पर बहुत ज्यादा जोर नहीं दिया जाना चाहिए।

गावस्कर ने कहा, ‘वे संभवतः ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा उछाल वाली पिच पर खेल रहे थे। यह बहुत आसान नहीं था खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट न खेले हों। यह शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के लिए भी चुनौतीपूर्ण था जो नियमित तौर पर खेल रहे हैं।’

गावस्कर ने भविष्यवाणी की कि अगर बाकी दो मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाएं तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इंडिया अब भी बहुत अच्छी, बहुत ही अच्छी टीम है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। अगर अगले दो मैचों में रोहित और कोहली बड़े स्कोर बनाते हैं तो हैरान मत होना। वे जितना ज्यादा खेलेंगे, जितना ज्यादा नेट पर समय बिताएंगे, जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे…वे उतनी ही जल्दी लय हासिल करेंगे। एक बार जब वे रन बनाना शुरू कर देंगे, इंडिया 300, 300 प्लस बनाने लगेगी।’

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पहले वनडे में भारत को 7 विकेट से हराया था। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों कोई छाप नहीं छोड़ पाए थे। रोहित तो खाता खोल लिए थे लेकिन कोहली तो खाता तक नहीं खोल पाए थे। हिटमैन ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए थे और किंग कोहली 8 गेंदों का सामना करके शून्य पर आउट हुए थे।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति