काम पूरा होने से पहले भूलकर भी न बताएं ये 6 बातें, वरना बिगड़ सकता है सब कुछ

हमारी जिंदगी में ऐसा बहुत कुछ होता है, जो हम दूसरों से शेयर करना चाहते हैं। खासतौर से जिन्हें हम अपना समझते हैं। लेकिन कई बार आपने नोटिस किया होगा कि आपका काम सिर्फ बातों तक ही रह जाता है, वो कभी पूरा हो ही नहीं पाता। इसके पीछे एक वजह है लोगों की बुरी नजर लगना। जब आप अपनी हर बात लोगों से शेयर कर देते हैं, तो जाहिर है लोगों के मन में जलन और नेगेटिविटी की भावना पैदा होती है। ऐसे में कई बार इविल आई यानी बुरी नजर लगने की वजह से आपका काम ही ठप हो जाता है। तो आइए जानते हैं वो कौन से बातें हैं, जो आपको लोगों से बिल्कुल शेयर नहीं करनी हैं। खासतौर से जबतक वो पूरी ना हो जाएं।

अपनी सक्सेस को प्राइवेट रखें
अपनी सक्सेस के बारे में ज्यादा लोगों के आगे गुणगान करने से बचना चाहिए। ऐसा कर के आप जाने-अनजाने लोगों की नेगेटिविटी, जलन की भावना अपनी तरफ अट्रैक्ट करते हैं। किसी चीज की तैयारी भी कर रहे हैं, तो पहले से ढिंढोरा ना पीटें। मेहनत में लगे रहें, काम जब होगा तब दुनिया खुद जान जाएगी।

अपनी लव लाइफ
अपनी लव लाइफ को जितना प्राइवेट हो सके रखना चाहिए। आजकल लोग रिलेशनशिप शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट डालना शुरू कर देते हैं। रिजल्ट होता है, कुछ दिनों बाद ही ब्रेकअप। इसलिए बेहतर है कि उसे प्राइवेट रखें, जब तक वो परमानेंट ना हो जाए।

अपनी प्लानिंग और स्ट्रैटजी
आप अपने करियर, लाइफ या किसी भी जरूरी चीज में आगे क्या प्लान कर रहे हैं, ये भी हर किसी से बताना जरूरी नहीं है। ऐसा करने से भी आप लोगों की जजमेंट और बुरी नजर के शिकार बन सकते हैं। अपने प्लान खुद तक सीमित रखें और उनपर काम करें। जब वो हो जाएंगे तो लोग खुद-ब-खुद देख ही लेंगे।

अपनी इनकम और उसके सोर्स
हर किसी के सामने अपनी इनकम के बारे में बताने से भी परहेज करें। कई लोग बढ़-चढ़कर बताते हैं कि वो कितना पैसा कमा रहे हैं, कहां-कहां से कितना पैसा आ रहा है। ये सब आपके जीवन में लोगों की बुरी नजर अट्रैक्ट करता है।

अपनी खुशियां
सोशल मीडिया पर हर कोई आजकल अपने स्पेशल मूमेंट्स साझा करने में लगा हुआ रहता है। कुछ हद तक ये ठीक है लेकिन लोगों के साथ हर स्पेशल मूमेंट शेयर करने से बचें। कुछ खुशियां आपकी पर्सनल होती हैं, जिन्हें हर किसी के साथ शेयर करना ठीक नहीं है। लोगों की जलन और नेगेटिविटी को फालतू में भला अपनी लाइफ में क्यों अट्रैक्ट करना।

अपने ट्रैवल प्लान
कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो पूरी दुनिया को बताने की जरूरत नहीं है। आप जाएंगे तो वो देख ही लेंगे। बहुत से लोग यही करते हैं, फिर कहीं जा ही नहीं पाते। जब आप पहले ही बखान कर देते हैं, तो लोगों के दस ओपिनियन सुनते हैं, जजमेंट सुनते हैं और जेलेसी भी अट्रैक्ट करते हैं।

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति