₹2770 करोड़ का बड़ा सौदा! डिफेंस कंपनी के शेयर में 5% तेजी

मुंबई 
शेयर बाजार में गुरुवार को दिन डिफेंस कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड (Bharat Forge Ltd) के लिए शानदार रहा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी को मिला 2770 करोड़ रुपये का काम है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत फोर्ज लिमिटेड को इंडियन आर्मी से बड़ा वर्क ऑर्डर हाथ लगा है। भारत फोर्ज को यह काम पीएलआर सिस्टम्स के साथ पार्टनरशिप में मिला है। बता दें, पीएलआर सिस्टम्स, अडानी डिफेंस और इजरायल वेपन इंडस्ट्रीज़ के साथ साझेदारी में मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों कंपनियों को मिलकर 4.25 लाख सीक्यूबी कारबाइंस की सप्लाई करनी है। बता दें, यह कॉन्ट्रैक्ट इंडियन आर्मी के आधुनिकीकरण से जुड़ा माना जा रहा है। सितंबर 2026 से कारबाइन, रायफल की जगह ले लेगा।

पिछले हफ्ते कंपनी से जुड़ी आई थी बड़ी खबर
बीते सप्ताह भारत फोर्ज लिमिटेड ने दी जानकारी में कहा था कि Rolls-Royce के साथ पार्टनरशिप को आगे बढ़ाया गया है। दोनों कंपनियों की साझेदारी की शुरुआत 2020 में हुई थी।

शेयर बाजार में इस डिफेंस कंपनी के लिए कैसा रहा साल?
भारत फोर्ज लिमिटेड के शेयर बीएसई में गुरुवार को 1265 रुपये के लेवल पर खुला था। यह डिफेंस स्टॉक दिन में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1311 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में पोजीशनल निवेशकों को 7 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हो चुका है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6 प्रतिशत की तेजी आई है।

5 साल में भारत फोर्ज लिमिटेड के शेयरों का भाव 162 प्रतिशत चढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति