क्या Google Maps आपकी हर मूवमेंट देख रहा है? जानें इसे कैसे रोके!

 नई दिल्ली

आप किस रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाए या आपने किस पेट्रोल पंप से अपने गाड़ी में तेल भरवाया, ये सारी बातें किसी को पता चले या न चले लेकिन Google Maps को जरूर पता चल जाता है. अब आपके मन में सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या सच में ऐसा होता है, तो इसका जवाब है हां. होता यूं है कि एंड्रॉयड फोन्स में गूगल के ज्यादातर ऐप्स पहले से इंस्टॉल होते हैं. इनमें से एक है गूगल मैप्स, जिसे ज्यादातर लोग नेविगेशन के लिए इस्तेमाल करते हैं.

लेकिन यही गूगल मैप्स को ये तक पता होता है कि आप किस दिन, किस वक्त और कहां गए थे. दरअसल, गूगल आपकी हर मूवमेंट और एक्टिविटी पर नजर रखता है. अगर आप चाहें तो इसे ऐसा करने से रोक सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे

Google Maps पर लोकेशन हिस्ट्री कैसे बंद करें?
सबसे पहले अपने फोन में Google Maps ऐप को ओपन करिए.
अब स्क्रीन के ऊपर दाई तरफ दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम पर टैप करें.
यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, उनमें से ‘Your Timeline’ वाले पर क्लिक करें.
टाइमलाइन खुलने के बाद, दाई ओर ऊपर बने तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें और Location & Privacy Settings में जाएं.

अब यहां अगर आपको ‘Timeline is On’ फीचर ऑन दिखे, तो इसे तुरंत ऑफ कर दें.
अगर ‘Timeline is On’ रहेगा, तो Google Maps आपकी हर मूवमेंट ट्रैक करता रहेगा. यानी आप कब, कहां गए उसकी जानकारी सेव होती रहेगी. इस सेटिंग को बंद करने के बाद Google Maps आपकी लोकेशन हिस्ट्री सेव नहीं करेगा, मतलब गूगल को अब ये पता नहीं चलेगा कि आप किस समय कहां गए थे.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए
सेटिंग्स में जाएं > लोकेशन > और इसे ऑफ कर दें.
iPhone यूजर्स के लिए
सेटिंग्स में जाएं > प्राइवेसी > लोकेशन सर्विसेज > और इसे ऑफ कर दें.

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति