वर्ल्ड कप धमाका: मंधाना और रावल ने जड़े शतक, भारत का स्कोर 240 पार

इंदौर
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बड़ी साझेदारी निभाई है। ओपनर स्मृति मंधाना (109) और प्रतिका रावल (100*) ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 212 रन की साझेदारी की। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 38.3 ओवरों में एक विकेट पर 240 रन है। उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स 15 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं।
प्रतिका रावल ने इस मैच में वनडे में सबसे तेज़ 1,000 रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर के नाम था, जिन्होंने 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत के लिए यह मैच टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बेहद अहम है। टूर्नामेंट में भारत ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति