रिकॉर्ड हाई के बाद सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, चांदी 2,500 रुपये सस्ती, लेटेस्ट रेट अपडेट

इंदौर 

लगातार 2 महीने की लगातार उछाल के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट शुरू हुई है. हर दिन सोने-चांदी के भाव कम हो रहे हैं. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली. रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद सोना और चांदी के यह गिरावट जारी है. 

MCX पर सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी का रिकॉर्ड लेवल 1.70 लाख से ऊपर है. यहां से देखा जाए तो दोनों ही धातुओं में बड़ी गिरावट आई है. सोना 9000 रुपये से ज्‍यादा, जबकि चांदी 24000 रुपये से ज्‍यादा कम हुई है. 

यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार हो रहा है. अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है और निवेशक अपने सुरक्षित निवेश पर फिर विचार कर रहे हैं. यह सुधार महंगाई की चिंता, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बाद आया है. 

आज कितना सोना-चांदी का भाव कम हुआ? 
MCX पर सोना आज 1244 रुपये कम होकर 1,22,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी 2565 रुपये कम होकर 1,45,947 रुपये प्रति किलो पर है. सोने का आज का हाई रेट 123776 रुपये और निचला स्‍तर 122800 रुपये है. चांदी ने आज 147473 रुपये प्रति किलो का हाई लेवल टच किया था. 

गिरावट पर क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट्स

कमोडिटी एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि यह कदम धातु की तात्कालिक तेजी के दौर का अंत हो सकता है, हालांकि जरूरी नहीं कि यह व्यापक तेजी के दौर का अंत हो. एस्पेक्ट बुलियन एंड रिफाइनरी के सीईओ दर्शन देसाई ने कहा कि सोने की कीमतें हाल के उच्च स्तर से भारी गिरावट के बाद अपने नौ सप्‍ताह के बढ़ते क्रम को तोड़ने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने इस गिरावट का कारण निवेशकों द्वारा 'बढ़े हुए मूल्यांकन, संभावित अमेरिकी-चीन व्यापार समझौते को लेकर नए सिरे से आशावाद और मजबूत अमेरिकी डॉलर' के बीच मुनाफावसूली को बताया है.

कहां तक जाएगा सोना-चांदी? 

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कमोडिटी) राहुल कलंत्री ने बताया कि छह सालों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट के बाद, सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी की कोशिश हो रही है. उन्होंने सोने के लिए तकनीकी स्तर $4,055-4,005 के सपोर्ट और $4,135-4,160 का टारगेट रखा है. भारतीय रुपये में, सोने को 1,23,670-1,22,980 रुपये पर सपोर्ट और 1,24,950-1,25,800 रुपये के आसपास प्रतिरोध स्तर पर रखा है. चांदी को 1,46,850-1,45,150 रुपये पर समर्थन और 1,49,850 रुपये पर प्रतिरोध है.

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति