उन्नति हुड्डा और रोहन कपूर-रुथविका गड्डे और कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी की जोड़ी फ्रेंच ओपन में हारी

नई दिल्ली
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुडा महिला एकल, रोहन कपूर-रुथविका गड्डे मिश्रित युगल और कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी की जोड़ी को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 के युगल में मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारत का टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया। गुरुवार को खेले गये मुकाबले के दूसरे राउंड में 18 साल की उन्नति हुड्डा को एकल मुकाबले में चीन की वांग झीयी से 21-14, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा। महिला एकल बैडमिंटन रैंकिंग में 35वें नंबर पर रहीं उन्नति, मौजूदा वर्ल्ड नंबर 2 वांग झीयी के सामने टिक नहीं पाईं और 39 मिनट में मुकाबला हार गईं।

पहले राउंड के मैच में मलेशिया की लेत्शाना करुपथेवन के खिलाफ शानदार वापसी वाली जीत हासिल करने के बाद, उन्नति ने अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में शुरुआती दौर में 4-3 से आगे भी थीं। वांग झीयी जल्द ही लय में आयी और आसानी से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में वापसी की कोशिश करते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने पहले दो पॉइंट लिए, लेकिन इसके बाद वांग झी यी ने लगातार 11 पॉइंट लेकर मैच को टीनएजर की पकड़ से बाहर कर दिया। वहीं मिश्रित युगल में भी भारत का अभियान रोहन कपूर और रुथविका गड्डे के हारने के साथ ही खत्म हो गया। इस साल की वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विजेता, फ्रेंच पांचवीं सीड थॉम गिकेल और डेल्फिन डेलरू के खिलाफ, भारतीय जोड़ी 21-23, 8-21, 17-21 से एक घंटे और 15 मिनट में हार गई। इस बीच, महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को दक्षिण कोरिया की वर्ल्ड नंबर 3 टीम किम हे जियोंग और कोंग ही योंग की जोड़ी ने 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-7, 21-9 से हराया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति