कैफ ने विराट कोहली को दी करारी सलाह: ‘श्रेयस अय्यर से अपनाओ ये तरीका’

नई दिल्ली 
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। शुरुआती दो मैचों में विराट कोहली रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। कोहली दोनों मैचों में खाता भी नहीं खोल सके। कोहली के लगातार मैचों में फ्लॉप शो से उनके संन्यास की चर्चा फिर से तेज हो गई है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को एक बड़ी सलाह दी है। कैफ का मानना है कि कोहली को फॉर्म वापस पाने के लिए श्रेयस अय्यर से सीखना चाहिए और इंडिया ए या घरेलू क्रिकेट खेलकर मैदान पर समय बिताना चाहिए।

मोहम्मद कैफ ने कहा कि जब कोई बड़ा खिलाड़ी अपनी लय खो देता है, तो उसे मैच प्रैक्टिस की सख्त जरूरत होती है। उन्होंने उपकप्तान श्रेयस अय्यर का उदाहरण दिया, जिन्होंने अपनी चोट के बाद वापसी के लिए रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर पर्याप्त मैच समय लिया। कैफ ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं हाल ही में श्रेयस अय्यर से मिला था, और मैंने उनसे उनके स्टांस और लय के बारे में पूछा। चूंकि वह अभी सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लिया है और टी20 भी नहीं खेल रहे हैं, मैं समझना चाहता था कि वह इतनी आसानी से बल्लेबाजी कैसे कर लेते हैं। उन्होंने जवाब दिया कि वह मानसिक रूप से सुलझे हुए हैं, अपने खेल को अंदर तक जानते हैं और उन्होंने अपने दिमाग को अच्छी तरह से तैयार कर लिया है।”

कैफ ने आगे कहा, "अय्यर ने इंडिया 'ए' के मैच भी खेले थे, और इसीलिए मैं कहता हूं कि विराट और रोहित को भी ऐसा करने पर विचार करना चाहिए। अय्यर की यह बल्लेबाजी उनके एक्टिव रहने से आती है। वह कभी भी फॉर्म से बाहर नहीं लगते, जैसा कि अभी विराट दिख रहे हैं। विराट इस समय बेचैन लग रहे हैं, जबकि अय्यर लगातार खेल रहे हैं, और यह उनके खेल में साफ झलकता है।''

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति