जो जोनस का इमोशनल खुलासा – ‘तलाक आसान नहीं…’ क्या सोफी टर्नर से फिर जुड़ेंगे रिश्ता?

लॉस एंजिल्स

प्रियंका चोपड़ा के जेठ यानी निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस ने आखिरकार तलाक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। वो और उनकी वाइफ सोफी टर्नर का रिश्ता टूट चुका है। जो ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस के साथ अपने बच्चों विला और डेल्फिन की साथ में परवरिश पर भी बात की। तलाक के दौरान अपने भाइयों केविन जोनस और निक के साथ रहने के बारे में भी चर्चा की।

प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस ने 'एस्क्वायर' से बात करते हुए कहा, 'तलाक मुश्किल होता है। ये किसी के लिए भी आसान नहीं होता। लोग बहुत जल्दी अनुमान लगा लेते हैं। और मैं बस आभारी हूं कि मेरे पास ये लोग हैं, और मेरा एक अद्भुत परिवार और दोस्त हैं।'

लोगों का ध्यान भटका सकते हैं जो जोनस
जो जोनस ने आगे कहा, 'लोग बहुत सी परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और यह फैक्ट कि मैं परफॉर्म करने जा सकता हूं और लोगों को कुछ महसूस करा सकता हूं और शायद उनका ध्यान उन परिस्थितियों से हटा सकता हूं जिनसे वे गुजर रहे हैं, या उनके तलाक से, दो घंटे के लिए जब वे एक म्यूजिक कॉन्सर्ट देखने आते हैं, इससे मुझे बहुत उद्देश्य मिला।'

बच्चों की खातिर सबकुछ कर सकते हैं जो
इसी बातचीत में सिंगर ने खुलासा किया कि वो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकते हैं, यहां तक कि अपनी को-पैरेंट सोफी के साथ रिश्ता भी बना सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं लगभग दो साल बाद इस दुनिया से बाहर आ सकता हूं और अपनी को-पैरेंट सोफी के साथ रिश्ता बना सकता हूं, आपको एहसास होगा कि आप अपने बच्चों के लिए कुछ भी करते हैं। मैं उनके लिए कुछ भी करूंगा और इसके लिए बहुत कुछ करना होगा।'

'हमारा सुंदर रिश्ता था'
बता दें कि साल 2023 में जो जोनस ने शादी के 4 साल बाद मियामी में तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने ज्वॉइंट स्टेटमेंट दिया था कि उन्होंने 'आपसी सहमति' से अलग होने का फैसला लिया है। साल 2024 में जो ने 'हार्पर बाजार' को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'हमारा एक सुंदर रिश्ता था और ये मुश्किल था।'

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति