देश में 112 दवाएं अमानक, सीडीएससीओ की ताजा सूची में छह प्रदेशों की कंपनियों के सैंपल शामिल

इंदौर
 केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने सितंबर में हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर देश में 112 दवाओं को अमानक घोषित किया है। ताजा सूची में अमानक पाई गई दवाओं के सैंपल में छह प्रदेश की अलग-अलग दवा कंपनियों में बनी दवाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक यह है कि छत्तीसगढ़ में एक कफ सिरप जांच में नकली (जाली) पाया गया है। आशंका जताई गई है कि इस दवा के सेवन से छिंदवाड़ा जैसा हादसा हो सकता था।

सीडीएससीओ अभी तक इन दवाओं की सूची सार्वजनिक करने से बच रहा है।  दिल्ली में संगठन ने पुष्टि की कि सितंबर की रिपोर्ट में 112 दवाएं टेस्ट में फेल हुई हैं। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी दवाओं और निर्माताओं के नाम अपने पोर्टल पर जारी नहीं किए गए। संगठन ने सिर्फ इतना बताया कि इनमें से 52 दवाओं की जांच केंद्रीय लैब में हुई जबकि 60 दवाएं विभिन्न राज्यों की लैब में फेल पाई गईं।

प्रदेश में बनी ये छह दवाएं अमानक

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर की जांच में फेल हुई 112 दवाओं की सूची में मध्यप्रदेश की 6 दवाएं भी शामिल हैं

    केलेक्सिया (डाइक्लोमाइन-हाइड्रोक्लोराइट टैबलेट) – क्वैस्ट लैबोरेटरीज, पीथमपुर

    मेटरोनिडाजोल टैबलेट – बायोकैम हेल्थकेयर, उज्जैन

    डायइथाइल कार्बामाजिन साइट्रेट टैबलेट – बायोकैम हेल्थकेयर, उज्जैन

    जिंक सल्फेट टैबलेट – एमसी हेल्थकेयर, इंदौर

    फेरस सल्फेट एंड फोलिक एसिड – जेनिथ ड्रग लिमिटेड, इंदौर

    पैरासिटामोल टैबलेट – क्यूरेजा हेल्थकेयर, ग्वालियर

नकली कफ सिरप से बड़ा खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक, मप्र की छह दवाओं को नॉट स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) घोषित किया गया है। ये इंडियन फार्माकोपिया मानकों पर लैब टेस्ट में खरे नहीं उतरीं, हालांकि स्वास्थ्य को गंभीर खतरा इनमें से नहीं था। लेकिन रायपुर लैब की जांच में बेस्टो काफ नामक कफ सिरप को स्प्यूरियस (जाली/नकली) घोषित किया गया। जिस कंपनी के नाम पर यह दवा रजिस्टर्ड है, उसने उस बैच को बनाने से इनकार किया है। इससे आशंका है कि यह किसी अवैध फैक्ट्री में तैयार कर आपूर्ति की गई। इस तरह की दवा का सेवन गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता था। जांच जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति