बॉलीवुड में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई 

बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम रहे एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, सतीश किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनके मैनेजर ने इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है. सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा. फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है.

बॉलीवुड का जाना माना नाम थे सतीश शाह

सतीस शाह ने 74 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. अभी बॉलीवुड पीयूष पांडे के निधन की खबर से उबर ही रहा था कि सतीश के अचानक जाने से इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सतीश शाह ने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्हें घर-घर में फेमस टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के रोल ने बनाया था. इस कॉमेडी शो में सतीश का काम कमाल था. आज भी इंस्टाग्राम पर शो से उनके क्लिप्स वायरल होते हैं.

सतीश का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था. उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की थी. 1972 में सतीश की शादी डिजाइनर मधु शाह से हुई थी. कोरोना काल में उन्होंने वही कोविड का सामना किया था. सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्म से की थी. उनकी पहली पिक्चर 'भगवान परशुराम' थी. इसके बाद 'अरविंद देसाई की अजीब दास्तान', 'गमन', 'उमराव जान', 'शक्ति', 'जाने भी दो यारों', 'विक्रम बेताल' जैसी फिल्मों में वो नजर आए.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति